ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

स्व. कुंवर अर्जुन सिंह की स्मृति में हुआ सम्मान समारोह..

ar 728 ad
AR News Live

स्व. कुंवर अर्जुन सिंह की स्मृति में हुआ सम्मान समारोह..

 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

 

दाऊ साहब के सहयोगियों को सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं -अजय सिंह राहुल

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l दाऊ साहब स्व. कुंवर अर्जुन सिंह की स्मृति उनके पुराने सहयोगियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में शिवराजपुर सांड़ा, चुरहट में आयोजित किया गया।सम्मान समारोह का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी सीधी ने किया। दाऊ साहब के सहयोगी साथियों के सम्मान समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि विपरीत और कठिन परिस्थितियों में आप सबने दाऊ साहब का सहयोग किया जिसकी बदौलत सोशलिस्ट पार्टी के गढ़ में कांग्रेस का उदय संभव हो सका। आप सब के बलबूते पर ही मैं आज यहां खड़ा हूं। आप सब का सम्मान कर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। अजय सिंह ने आगे कहा कि आज देश प्रदेश में परिस्थितियां फिर विपरीत है सत्ताधारी दल देश और प्रदेश को तानाशाही की ओर ले जा रहा है। आम जनमानस त्रस्त है और सरकारी योजनाओं का लाभ गिने-चुने लोगों को ही मिल पा रहा है। आज जरूरत है कि हम सब एकजुट होकर इसका मुकाबला करे। आप सब के मार्गदर्शन में युवाओं को यह लड़ाई लड़नी है। जिस प्रकार से आप सब ने दाऊ साहब का साथ दिया और उनका सहयोग किया आज फिर उसी एकजुटता और सहयोग की आवश्यकता है। आप सब के सहयोग से पुनः कांग्रेस की जन हितैषी सरकार बनेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सम्मान समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल भैया की मंशा अनुसार दाऊ साहब के सहयोगियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह यहां आयोजित हो रहा है। मुझे और जिला कांग्रेस कमेटी को यह कार्यक्रम आयोजन करने का अवसर प्राप्त हुआ इसके लिए मैं राहुल भैया का बहुत आभारी हूं। पूर्व में भी राहुल भैया द्वारा बुजुर्गों एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह आयोजित किए जाते रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को दाऊ साहब के साथियों एवं बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ मार्गदर्शन और सहयोग की आवश्यकता है। मुझे पूर्ण विश्वास है की सभी का सहयोग प्राप्त होगा।

इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसजन,जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी,विशेष आमंत्रित सदस्य,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,नगरीय निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,सेवादल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सभी सहयोगी संगठनों एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित समस्त कांग्रेस के साथी उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह, पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी, पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी और पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह ने भी सम्बोधित किया। आभार प्रदर्शन राजेंद्र भदौरिया और मंच संचालन कन्हैया सिंह ने किया। कार्यक्रम में दान बहादुर सिंह,रूद्र प्रताप सिंह बाबा, दयाशंकर पांडेे, देवेंद्र सिंह मुन्नू, देवेंद्र सिंह दादू,आनंद सिंह शेर, सुरेश सिंह,भारत सिंह,नवीन सिंह संदीप उपाध्याय दाद, विनोद वर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सिंह कुमुदनी सिंह रंजना मिश्रा, मोनिका विजय गुप्ता, लक्ष्मी सिंह परिहार, वसुधा सिंह, रोहित मिश्रा,के डी सिंह, राहुल पटेल,प्रफुल पांडे,प्रदीप सिंह दीपू, अजय पाण्डेय, रतिभान पटेल,ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री,त्रिवेणी प्रताप सिंह,महेन्द्र पांडेय झाला और सुरेश उपाध्याय झाला उपस्थित थे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button