क्राइम

सीधी में खनिज माफिया पर बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला और रेत परिवहन में 3 वाहन जब्त

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयला और रेत ले जा रहे तीन वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई रामपुर नैकिन तहसील क्षेत्र में की गई।

 

खनिज विभाग की टीम ने बघवार क्षेत्र में जांच के दौरान शहडोल से सतना की ओर बिना वैध अभिवहन पारपत्र और दस्तावेज के कोयला परिवहन कर रहे दो वाहनों (UP70FT6679 और CG04PF5736) को पकड़ा। दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस चौकी पिपरांव, थाना रामपुर नैकिन परिसर में खड़ा कराया गया है। वाहन स्वामियों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

 

इसी तरह शिकारगंज क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन कर रहे हाइवा वाहन (MP18H5433) को खनिज और वन विभाग की संयुक्त टीम ने जब्त किया। वाहन चालक और स्वामी के खिलाफ वन विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button