विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी: विश्वामित्र पाठक

सीधी/सिहावल। विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित होता है: विश्वामित्र पाठक
विधायक पाठक ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत गोल्डन स्टार एकेडमी हाई स्कूल बहरी, प्रतिभा पब्लिक स्कूल चंदवाही और आरडी पब्लिक स्कूल बम्हना सरई में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रमों को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।



कार्यक्रमों में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा।
अपने संबोधन में विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देते हैं और उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च और तकनीकी शिक्षा तक सरकार बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे समाज का सर्वांगीण विकास संभव हो सके।
कार्यक्रमों में मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाण्डेय, डॉ. अजय मिश्रा, टीआई राजेश पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, विद्यालय संचालक, शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




