थाना जमोड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई – नशीली कफ सिरप तस्करी पर कड़ा वार, आरोपी गिरफ्तार

जमोड़ी। नशीली कफ सिरप तस्करी के खिलाफ थाना जमोड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 235 शीशियाँ जब्त कीं। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट व ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नशीली कफ सिरप पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
थाना जमोड़ी प्रभारी उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धनखोरी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार पाण्डेय अवैध रूप से नशीली कफ सिरप बिक्री हेतु रखे हुए है। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद पुलिस टीम ने नगदहा नाला धनखोरी के पास दबिश दी।
नशीली कफ सिरप की 235 शीशियाँ जप्त
दबिश के दौरान आरोपी के कब्जे से एक बोरी में रखी कोडीनयुक्त ऑनरेक्स कफ सिरप की कुल 235 शीशियाँ बरामद की गईं, जिनकी कीमत लगभग ₹50,525 आँकी गई है। जब्त माल को विधिवत सील कर कार्रवाई पूरी की गई।
नशीली कफ सिरप मामले में आरोपी गिरफ्तार
आरोपी पुष्पेन्द्र कुमार पाण्डेय (उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम धनखोरी) को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
नशीली कफ सिरप तस्करी रोकने में पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सउनि बीरभान, प्रधान आरक्षक गुरु प्रसन्न, सुनील बागरी, महेंद्र पाटले तथा आरक्षक ललित, नीरज पारासर, के.पी. सिंह, मानेंद्र शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई पूरी की गई।




