सीधी सड़क हादसा – हाइवा ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 9 यात्री घायल

सीधी। सड़क हादसा सेमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भोलगढ़ मोड़ में उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार हाइवा ने खड़ी बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार 9 यात्री घायल हो गये जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया।
सड़क हादसा में बस के यात्रियों को लगी चोटें
सुबह करीब 9:30 बजे सीधी से रीवा जा रही व्यासमुनि बस सर्विस (एमपी 17 पी 0717) ग्राम भोलगढ़ मोड़ पर यात्रियों को बैठा रही थी। इसी दौरान अकौरी की ओर से आ रहा हाइवा (एमपी 93 एचए 1469) चालक दिवाकर रावत ने लापरवाहीपूर्वक बस को सामने से टक्कर मार दी।
सड़क हादसा में 9 यात्री घायल
टक्कर लगने से बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बस में बैठे 9 यात्री घायल हो गये। घायलों में बाबूलाल बंसल, कृष्णा बंसल, कुसुमकली रावत, सुगनी साहू, सुनीता यादव, रमेश कुमार साहू, ममता बंसल, गुड्डा यादव और बलराम मिश्रा शामिल हैं। सभी को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया पहुंचाया गया।
सड़क हादसा के बाद पुलिस की कार्रवाई
घटना की रिपोर्ट बस मालिक प्रमोद कुमार पाण्डेय निवासी बेल्दह द्वारा दर्ज कराई गई। सेमरिया थाना पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक दिवाकर रावत निवासी मोहनिया, थाना चुरहट के खिलाफ धारा 281, 125(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
सड़क हादसा रोकने में लापरवाही बनी बड़ी वजह
तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग इस दुर्घटना की मुख्य वजह रही। पुलिस अब मामले की विवेचना कर रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके




