क्राइम

अवैध रेत परिवहन करते 407 मिनी हाईवा वाहन जप्त, चालक गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने एक 407 मिनी हाईवा वाहन को गोपद नदी घाट से अवैध रेत परिवहन करते हुए जप्त किया है। वाहन का चालक मौके पर पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

अवैध रेत परिवहन में लिप्त 407 मिनी हाईवा पुलिस को देखकर भागा, पर घेराबंदी में पकड़ा गया

 

अवैध रेत परिवहन की सूचना चौकी प्रभारी प्रमोद तिवारी को रात्रि गश्त के दौरान मिली। ग्राम डालापीपर स्थित गोपद नदी घाट से एक संदिग्ध पीले रंग का 407 मिनी हाईवा वाहन (MP53GA2972) रेत भरकर रवाना हुआ था। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए घेराबंदी की और भागते वाहन को रोक लिया।

 

अवैध रेत परिवहन के लिए नहीं मिले वैध दस्तावेज, चालक ने खुद कबूला जुर्म

 

जांच के दौरान पाया गया कि वाहन में अवैध रेत लोड थी और चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने अपना नाम इंद्रभान सिंह (27), निवासी ग्राम तिलखोरा थाना मड़वास बताया और यह भी स्वीकार किया कि रेत गोपद नदी घाट से भरी गई है।

 

अवैध रेत परिवहन पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज, वाहन व रेत जब्त

 

पुलिस ने प्रथम दृष्टया धारा 303(2), 317(5) बीएनएस, 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम, तथा वन अधिनियम की धारा 41, 52 के अंतर्गत मामला दर्ज कर वाहन और रेत को जप्त कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई में पुलिस टीम का रहा सराहनीय योगदान

 

इस अवैध रेत परिवहन प्रकरण में थाना प्रभारी मड़वास केदार परौहा, चौकी प्रभारी प्रमोद तिवारी, प्रधान आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह एवं आरक्षक सखाराम धुर्वे की भूमिका सराहनीय रही। इनके संयुक्त प्रयास से अवैध रेत परिवहन पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकी।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button