पुलिस समीक्षा बैठक में सख्ती और सराहना: सीधी में अपराध नियंत्रण पर DIG ने दिए कड़े निर्देश

सीधी। पुलिस समीक्षा बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र, रीवा श्री राजेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रुख अपनाया। 20 मई 2025 को दोपहर 2 बजे आयोजित इस बैठक में त्रिवर्षीय तुलनात्मक समीक्षा करते हुए सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस समीक्षा बैठक में साफ-सफाई से लेकर तकनीक के इस्तेमाल तक दिए निर्देश
पुलिस समीक्षा बैठक में पुलिस परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही CCTNS, e-Raksha App और ICJS के अधिकतम उपयोग पर बल देते हुए आदेश दिए गए कि इन तकनीकी साधनों के जरिए मामलों की विवेचना में तेजी लाई जाए। वारंट तामीली, स्थायी वारंट और गिरफ्तारी वारंट को प्राथमिकता देने की बात कही गई।
पुलिस समीक्षा बैठक में महिला सुरक्षा को मिली प्राथमिकता
महिला एवं बाल अपराधों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस समीक्षा बैठक में निर्देशित किया गया कि सभी ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही लापता नाबालिग बच्चों को शीघ्र दस्तयाब कर परिजनों को सौंपने को कहा गया।
पुलिस समीक्षा बैठक में गंभीर अपराधों की विवेचना पर दी गई सख्त हिदायत
पुलिस समीक्षा बैठक में हत्या, लूट और बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में त्वरित विवेचना और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और आवश्यकता अनुसार इनाम राशि बढ़ाने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस समीक्षा बैठक में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के निर्देश
अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण और परिवहन पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात बैठक में प्रमुखता से उठाई गई। साथ ही पुराने लंबित मर्ग मामलों का शीघ्र निराकरण और FSL रिपोर्ट विलंब की स्थिति में उच्च स्तर से पत्राचार करने के निर्देश दिए गए।
सकारात्मक संदेश:
बैठक के समापन पर पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राजेश सिंह ने सीधी पुलिस की अब तक की कार्यवाहियों पर संतोष जताते हुए उन्हें और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री तिवारी, एसडीओपी कुसमी सुश्री रोशनी ठाकुर, एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी समेत सभी थाना/चौकी प्रभारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।




