15 वर्षीय नाबालिग रेप केस: इंसाफ की ओर, आरोपी गिरफ्तार, मां पर संगीन आरोप

नाबालिक रेप केस टीकमगढ। टीकमगढ़ में 15 वर्षीय नाबालिक से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और पीड़िता की मां को गिरफ्तार किया है, जिस पर जुर्म छुपाने का आरोप है। पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज। जानें पूरी खबर!
टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की को घर में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस घिनौने अपराध के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता को खिलाई गईं गर्भनिरोधक दवाएं, बिगड़ी हालत
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने नाबालिक के साथ करीब 6 महीने तक लगातार दुष्कर्म किया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। इसके बाद उसे गर्भनिरोधक दवाएं खिलाई गईं, जिससे उसकी हालत गंभीर रूप से बिगड़ गई। नाजुक हालत के कारण ही यह पूरा मामला प्रकाश में आया।
नाबालिक रेप केस छुपाने के आरोप में मां भी गिरफ्तार
इस मामले में एक और सनसनीखेज मोड़ तब आया जब पुलिस ने पीड़िता की मां को भी गिरफ्तार कर लिया। मां पर आरोप है कि उसने इतने गंभीर अपराध की सूचना पुलिस को नहीं दी। इस वजह से उसे भी सह-अभियुक्त बनाया गया है।
पॉक्सो और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज
बड़ागांव थाना पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 64एम, 64ए, 89, 91, 92, 55 और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4, 5/6, 16, 71, 21 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के बयान वरिष्ठ अधिकारियों के सामने दर्ज किए जा रहे हैं।
पुलिस कर रही है गहन जांच
पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और उसका इलाज जारी है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आखिर मां ने क्यों इस अपराध के बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी और उसकी चुप्पी के पीछे क्या कारण थे।




