क्राइम

। सीधी पुलिस कप्तान के अगुआई मे कार्यवाही करते हुये अलग अलग मामलो में लगभग 79 हजार रूपये कीमती मशरुका 7 किलो 850 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये अलग-अलग प्रकरण किये गये पंजीबद्ध।।

ar 728 ad
AR News Live

।। सीधी पुलिस कप्तान के अगुआई मे कार्यवाही करते हुये अलग अलग मामलो में लगभग 79 हजार रूपये कीमती मशरुका 7 किलो 850 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये अलग-अलग प्रकरण किये गये पंजीबद्ध।।

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी-पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा (भापुसे) के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव, समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में तथा थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व मे आगामी लोकसभा चुनाव के मद्येनजर पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थो विक्रेताओ के ऊपर कार्यवाही करते हुये 7.850 किलोग्राम गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार ।

 

*मामले का संक्षिप्त विवरणः-* आगामी लोकसभा चुनाव के मद्येनजर निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थ व अवैध शराब विक्रेताओ के उपर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिस तारतम्य में जिले के अलग अलग थानो में मुखविर सूचना के आधार पर थाना प्रभारियों द्वारा स्वयं के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना हुये जो टीमो द्वारा मौके से पहुंच कर मुखबिर के बताये स्थानो पर रेड कार्यवाही की गई तो थाना प्रभारी चुरहट द्वारा आरोपी कृष्णबहादुर सिंह बघेल पिता रणविजय सिंह बघेल निवासी कठार थाना चुरहट के कब्जे से 6 किलो कीमती 60000 रूपये एवं चौकी प्रभारी पथरौला द्वारा आरोपीगण रामसुन्दर कुशवाहा पिता निरपाल कुशवाहा उम्र 40 वर्ष निवासी गिजवार व दिनेश कुशवाहा पिता शिवनरायण कुशवाहा उम्र 32 वर्ष साकिन कतरवार चौकी पथरौला थाना मझौली के कब्जे से 1100 किलोग्राम गांजा कीमती 11 हजार रूपये एवं चुरहट पुलिस द्वारा एक अन्य मामले में 750 ग्राम गांजा कीमती 7500 कुल 7.850 किलोग्राम गांजा कीमती 78500 रूपये आरोपियों से जप्त कर उसके परिवहन और रखने के संबंध में वैद्य दस्तावेज की मांग की गई जो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये आरोपियों का उक्त कृत्य एनडीपीएस की धारा 8,20बी,29 के तहत दंडनीय पाए जाने पर अलग-अलग थानो में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

 

उपरोक्त समस्त कार्यवाही में संबंधित थाना चौकियो के बल का सराहनीय योगदान रहा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button