ब्रेकिंग न्यूज़

सामान्य प्रेक्षक श्री कृष्णा ने सिहावल और चितरंगी के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण 

ar 728 ad
AR News Live

सामान्य प्रेक्षक श्री कृष्णा ने सिहावल और चितरंगी के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

———

ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रख आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी-लोकसभा निर्वाचन 2024 के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11-सीधी के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अभिषेक कृष्णा (आईएएस) द्वारा विधानसभा क्षेत्र 78- सिहावल एवं 79 – चितरंगी के क्रिटिकल, सामान्य एवं शैडो क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पीने का पानी, शौचालय, विकलांग एवं बुजुर्गो के लिए व्हील चेयर, छाया इत्यादि सुविधा के लिए निर्देश दिए। श्री कृष्णा द्वारा भ्रमण के दौरान नवीन मतदाताओं एवं ग्रामीणजनों से चर्चा कर मतदान के संबंध में चर्चा भी की गई। भ्रमण के दौरान मतदान केंद्रों में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सुविधा सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 

सामान्य प्रेक्षक ने विधानसभा क्षेत्र 78- सिहावल के मतदान केन्द्र क्रमांक 189 केशवाही, मतदान केन्द्र क्रमांक 191 एवं 192 चन्दवाही, मतदान केन्द्र क्रमांक 193 एवं 194 बहरी तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 239 एवं 240 नौढ़िया आबाद का निरीक्षण किया। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 79 – चितरंगी के मतदान केन्द्र क्रमांक 152 एवं 153 कर्थुआ, मतदान केन्द्र क्रमांक 192 दार, मतदान केन्द्र क्रमांक 193 कुसहनिया एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 82 महुगड़ी का निरीक्षण किया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button