। लोकसभा चुनाव के मद्येनजर आदर्श आचार संहिता के पालन में लगातार जारी है सीधी पुलिस की कार्यवाही।

।। लोकसभा चुनाव के मद्येनजर आदर्श आचार संहिता के पालन में लगातार जारी है सीधी पुलिस की कार्यवाही।।
*।। पुलिस कप्तान के अगुआई मे कार्यवाही करते हुये सिहावल पुलिस ने लगभग 1 लाख 25 हजार रूपये कीमती मशरुका 5 किलोग्राम गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये प्रकरण किया गया पंजीबद्ध।।*
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी-पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा (भापुसे) के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी अमिलिया के नेतृत्व मे आगामी लोकसभा चुनाव के मद्येनजर सिहावल चौकी प्रभारी उनि शेषमणि मिश्रा व टीम ने अवैध मादक पदार्थ विक्रेता के ऊपर कार्यवाही करते हुये 5 किलोग्राम गांजा मय मोटर सायकल के साथ 2 आरोपी को किया गिरफ्तार ।
*मामले का संक्षिप्त विवरणः-* आगामी लोकसभा चुनाव के मद्येनजर निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थ व अवैध शराब विक्रेताओ के उपर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिस तारतम्य में जिले के अलग अलग थानो में मुखविर सूचना के आधार पर थाना प्रभारियों द्वारा स्वयं के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना हुये जो टीमो द्वारा मौके से पहुंच कर मुखबिर के बताये स्थानो पर रेड कार्यवाही की गई तो चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्रा द्वारा आरोपीगण दीपगंगा साकेत पिता रामशंकर साकेत निवासी महुआर थाना अमिलिया एवं अमलेश साकेत पिता सरिमन साकेत निवासी बघोर के कब्जे से 5 किलोग्राम 75000 रुपये कीमती गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 50000 कुल कीमती 1 लाख 25 हजार रुपये आरोपियों से जप्त कर उसके परिवहन और रखने के संबंध में वैद्य दस्तावेज की मांग की गई जो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये आरोपियों का उक्त कृत्य एनडीपीएस की धारा 20बी के तहत दंडनीय पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
उपरोक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमिलिया निरी. राकेश बैस, चौकी प्रभारी सिहावल उनि शेषमणि मिश्रा, आर. चेतन्य मिश्रा, शिवम पाण्डेय, राहुल सिंह एवं आर. चालक राकेश केवट का सराहनीय योगदान रहा।




