भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 12 अप्रैल को सीधी जिले के बहरी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 12 अप्रैल को सीधी जिले के बहरी में

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 12 अप्रैल को सीधी जिले के बहरी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 12 अप्रैल को सीधी जिले के बहरी में
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जगत प्रसाद नड्डा भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के चुनाव प्रचार हेतु सीधी जिले के बहरी में 12 अप्रैल को प्रातः 9:30 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के महामंत्री एवं रीवा संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान के साथ सभास्थल का निरीक्षणकिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से लोकसभा के संयोजक के के तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने कहा कि सभा ऐतिहासिक और भाव भव्य हो ,इसके लिए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने शानदार व्यवस्था की है। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने सभा स्थल में अधिकतम लोगों से पहुंचने की अपील की है।




