ब्रेकिंग न्यूज़

विजयपुर एवं बस्तुआ में सरपंच तथा कोचिटा एवं बड़ेसर में पंच पद के लिए होगा मतदान

ar 728 ad
AR News Live

विजयपुर एवं बस्तुआ में सरपंच तथा कोचिटा एवं बड़ेसर में पंच पद के लिए होगा मतदान

——–

प्रातः 07 बजे से अपरान्ह् 03 बजे तक होगा मतदान

——–

 

पंचायतों के उप-निर्वाचन 2023 (उत्तरार्द्ध) के लिये मतदान दिनांक 05.01.2024 को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह् 03 बजे तक होगा। पंच पदों का मतदान मतपेटी द्वारा एवं सरपंच पदों को मतदान ई.व्ही.एम द्वारा होगा। पंच पदों की मतगणना मतदान केन्द्र पर ही मतदान के तुरन्त बाद की जावेगी तथा सरपंच पदों की मतगणना (ई.व्ही.एम.) खण्ड मुख्यालय पर दिनांक 09.01.2024 को निर्धारित मतगणना स्थलों पर की जावेगी।

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय ने आदेश जारी कर मतदान केन्द्रों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं निर्विघ्न रूप से मतदान तथा मतगणना का कार्य सम्पन्न कराये जाने के लिए अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल अधिकारी नियुक्ति किया है। जिले में जनपद पंचायत सीधी अन्तर्गत ग्राम पंचायत विजयपुर के मतदान केन्द्र 183-प्रा.शा.भ. विजयपुर एवं 184 प्रा.शा.भ. जोरौधा में सरपंच तथा कोचिटा 213 मा.शा.भ. डाड़ी में पंच पद के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट निवेदिता त्रिपाठी नायब तहसीलदार गोपद बनास मो.नं. 7223036089 एवं जोनल अधिकारी विजयपुर डाॅ. प्रेमलाल मिश्र जिला शिक्षा अधिकारी सीधी नं. 7354074320 एवं डांडी अशोक तिवारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीधी नं. 9981660235 को बनाया गया है। इसी प्रकार रामपुर नैकिन अन्तर्गत ग्राम पंचायत बडेसर के मतदान केन्द्र 303 शा.शि.गा.शाला पुराना भवन मझटोला बडेसर में पंच के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट सुदामा कोल नायब तहसीलदार रामपुर नैकिन मो. नं. 9425878076 एवं जोनल अधिकारी सौरभ शशि पाठक अनु. अधिकारी ग्रा.या.से. चुरहट नं. 8601132751 तथा कुसमी अन्तर्गत ग्राम पंचायत वस्तुआ के मतदान केन्द्र 19 मा.शा.भ. वस्तुआ, 20 मा.शा.भ. मेढ़की एवं 21 प्रा.शा.भ. रामगढ़ में सरपंच पद के लिए सेक्टर अधिकारी नारायण सिंह नायब तहसीलदार कुसमी मो. नं. 9329300164 एवं जोनल अधिकारी ज्ञानेन्द्र प्रसाद मिश्रा मुख्य कार्य. अधि. जनपद पंचायत कुसमी मो.नं. 9893862665 को बनाया गया है।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि सम्पूर्ण मतदान एवं मतदान केन्द्रों पर होने वाली मतगणना कार्य को निर्विघ्न रूप से शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button