ब्रेकिंग न्यूज़

22 जनवरी को घर में मनाएं दीपावली : देवी प्रसाद गौतम*

ar 728 ad
AR News Live

*22 जनवरी को घर में मनाएं दीपावली : देवी प्रसाद गौतम*

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी । अयोध्या में राम मंदिर को लेकर पूरे देश में उत्साह और उमंग है। लोग अपनी भावनाओं को कई तरीकों से व्यक्त कर रहे हैं, और लोगों में अपार खुशी है क्योंकि 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है। जिसको लेकर देवी प्रसाद गौतम वरिष्ठ समाजसेवी ने क्षेत्रवासियों से निवेदन करते हुए कहा कि 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में सभी लोग राम ज्योति जलाएं, दिवाली मनाएं ।साथ ही निवेदन है कि 22 जनवरी को अयोध्या न आएं। सभी कोई अपने घरों में टीवी में लाइव प्रसारण देखें । उन्होंने कहा कि 23 जनवरी के बाद राम लला के दर्शन शुरू हो जाएंगे। फिर अपनी सुविधा के अनुसार आएं। देवी प्रसाद गौतम ने साथ ही अपील की है कि 16 जनवरी से श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सप्ताह पर अपने गांव एवं शहर के छोटे बड़े मंदिर में श्री राम भजन, श्री राम स्तुति, श्री राम आरती का आयोजन किया जाए और राम मंदिर की “प्राण प्रतिष्ठा” के दिन को “दीपावली” के रूप में मनाने के लिए अपने घरों में दीपक जलाएं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button