ब्रेकिंग न्यूज़

क्षेत्रीय मंत्री बिहार महिला मोर्चा सुलेखा झा का भ्रमण आज से

ar 728 ad
AR News Live

क्षेत्रीय मंत्री बिहार महिला मोर्चा सुलेखा झा का भ्रमण आज से

 

भाजपा महिला मोर्चा सीधी जिलाध्यक्ष ने सौंपा दायित्व

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी। भारतीय जनता पार्टी बिहार महिला मोर्चा सुलेखा झा का दो दिवसीय प्रवास मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सीधी जिले में 1 अगस्त से शुरू हो रहा है। वे 1 एवं 2 अगस्त को सीधी जिले की प्रवास में रहेंगी। भाजपा महिला मोर्चा सीधी जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी ने बताया कि प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह क्षेत्रीय प्रभारी भाजपा बिहार सुलेखा झा 1 अगस्त को सुबह 9 बजे नीलकंठ स्वामी मौहार मंदिर का दर्शन करेंगी। यहां की प्रभारी श्रीमती नीलम पाण्डेय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य होंगी। तत्पश्चात सुबह 10.30 बजे कॉलेज में नव मतदाताओं से संवाद सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे करेंगी। यहां की प्रभारी महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती विभा शर्मा होंगी। दोपहर 12:30 बजे से आशा, ऊषा, सहायिका कार्यकर्ताओं की बैठक 12:30 बजे से 1:45 बजे तक लेंगी। यहां की प्रभारी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अन्नू पाण्डेय होंगी। दोपहर 2:30 बजे कंचन केसरी के घर में भोजन लेंगी यहां की प्रभारी महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष कंचन केसरी होंगी। दोपहर 3:30 बजे से महिला लाभार्थी 1 करोड़ सेल्फी कार्यक्रम में भाग लेंगी यहां की प्रभारी जिला उपाध्यक्ष निशा सिंह एवं नगर महामंत्री आरती सिंह होंगी। शाम 5:30 बजे से कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर पर बैठक पूर्व पार्षद सुरेन्द्र गुप्ता के यहां होगी यहां की प्रभारी नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती कंचन केसरी होंगी। रात्रि भोजन नीलम पाण्डेय के घर में होगा। 2 अगस्त को सुबह 9:30 बजे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह क्षेत्रीय प्रभारी भाजपा बिहार सुलेखा झा शासकीय अस्पताल में राज्य सरकार द्वारा प्राप्त वित्तीय सहायता की जानकारी लेने के साथ ही भ्रमण करेंगी। यहां की प्रभारी जिला महामंत्री श्रीमती जगदम्बा सोनी होंगी। सुबह 10:30 बजे से जिला पदाधिकारियों के साथ श्रीमती किरण सिंह के घर बैठक लेंगी। दोपहर 12:30 बजे से स्व सहायता समूह एवं लाडली बहनों के साथ आरसेटी संस्थान सीधी में संवाद करेंगी। यहां की प्रभारी जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती महिमा तिवारी होंगी। दोपहर 1:30 बजे श्रीमती रूचि सिंह के घर में भोजन करेंगी। दोपहर 2:30 बजे से प्रभावी महिलाओं से सम्पर्क कार्यक्रम रचना मिश्रा एवं सुनीता तिवारी के घर पर करेंगी यहां की प्रभारी जिला महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती विभा शर्मा होंगी। दोपहर 3:30 बजे से जी-20 से संबंधित गतिविधियों रंगोली, पेटिंग प्रतियोगिता में शामिल होंगी यहां की प्रभारी जिला मंत्री श्रीमती रूचि सिंह होंगी। श्रीअन्न कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 19 श्री कुशवाहा के घर में अपरान्ह 4 बजे शामिल होंगी। यहां की प्रभारी जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती आशा शुक्ला होंगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी ने उक्त कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही महिलाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button