अवैध नशे के विरुद्ध कमर्जी पुलिस की लगातार बड़ी कार्यवाही 464 सीसी अवैध कफ सिरप जप्त..

अवैध नशे के विरूद्ध पुनः सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 80 हजार रूपये कीमती 464 सीसी ऑनरेक्स कफ सिरप मय 4 लाख रूपये कीमती स्विफ्ट कार 1 नग मोबाईल कीमती 7 हजार, कुल 4 लाख 87 हजार रूपये कीमती मशरूके के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार।।
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी।पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले व एसडीओपी चुरहट श्री विवेक गौत्तम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमर्जी उनि भूपेश बैस के नेतृत्व में सीधी पुलिस ने अवैध रूप से अवैध मादक पदार्थ आनरेक्स कफ सिरप परिवहन/ विक्रय करने वाले आरोपी के के पास से 4 पेटी कुल 464 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप कीमती 80 हजार, परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट वाहन कीमती 4 लाख एवं 1 नग मोबाईल कीमती 7 हजार, कुल कीमती 4 लाख 87 हजार जप्त करते हुए आरोपियों के विरुद्ध 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 ड्रग कण्ट्रोल एक्ट के तहत मामला किया गया पंजीबद्ध।
*मामला विवरण*
दिनांक 31/07/23 को रात्रि गस्त के दौरान पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना मिली की मऊगंज तरफ से एक सफ़ेद रंग की स्विफ्ट कार में अवैध मादक प्रदार्थ लोड़ कर कमर्जी तरफ विक्रय हेतु जा रहा है। मुखविर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये घटना को तस्दीक की गई तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कमर्जी मय स्टाफ मुखविर के बताये स्थान पटपरा मऊगंज मार्ग पर रवाना हुये जो पटपरा मऊगंज रोड़ पर एक सफ़ेद रंग की स्विफ्ट वाहन आता दिखा जिसे हाँथ देकर रुकवाया गया जो पुलिस को आता देख अन्धेरे का फायदा उठाकर गाड़ी कुछ दूर खड़ी कर एक व्यक्ति फरार हो गया तथा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर वाहन को चेक किया गया जिसमें एक व्यक्ति बैठा पाया गया एवं खाकी रंग के कार्टून में 4 कार्टून पाई गई जिसे गवाहो के समक्ष खोल कर चेक किया गया तो कार्टून के अंदर 464 शीशी अवैध ऑनरेक्स कफ सिरप कीमती 80 हजार रुपये पाई गई एवं वाहन मे बैठे व्यक्ति का नाम पता पुछा गया तो अपना नाम जागृत उपाध्याय पिता रामनारायण उपाध्याय उम्र 23 वर्ष निवासी धकड़ी थाना कमर्जी जिला सीधी भागने वाले व्यक्ति के बारे मे पूछा गया तो उसका नाम उमेश उपाध्याय पिता रंगनाथ उपाध्याय निवासी धकड़ी थाना कमर्जी का बताया। वाहन में बैठे उक्त व्यकि्ेत से उक्त मादक पदार्थ के परिवहन के संबध में वैद्य कागजात की माग की गई जो प्रस्तुत नही किया। मामले में फरार आरोपी उमेश उपाध्याय पिता रंगनाथ उपाध्याय निवासी धकड़ी थाना कमर्जी की पता तलाश हेतु मुखविर पाबंद किये गये है। आरोपियों का उक्त कृत्य धारा 8/21,22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 ड्रग कण्ट्रोल एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने पर मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों के कब्जे से 4 कार्टून कुल 464 शीशी आनरेक्स कफ सिरप कीमती 80 हजार, परिवहन में प्रयुक्त सफ़ेद रंग की स्विफ्ट वाहन कीमती 4 लाख एवं 1 नग मोबाईल कीमती 7 हजार, कुल कीमती 4 लाख 87 हजार जप्त कर कब्जे पुलिस लिया जाकर मामले की विवेचना की जा रही है।
*जप्त मशरूका*
1) 4 कार्टून में 464 शीशी अवैध ओनरेक्स कफ सिरप कीमती 80,000 रुपए,
2) एक अदद सफ़ेद रंग की स्विफ्ट वाहन कीमती 4 लाख रुपए ,
3) 01 नग मोबाईल फोन कीमती 7 हजार।
कुल कीमती 4 लाख 87 हजार रूपये
*गिरफ्तार आरोपी*
(1) जागृत उपाध्याय पिता रामनारायण उपाध्याय उम्र 23 वर्ष निवासी धकड़ी थाना कमर्जी जिला सीधी।
उपर्युक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमर्जी उनि भूपेश बैस, सउनि शिशुपाल सिंह, प्रआर. आनंद कुशवाहा, शिव कुमार नामदेव, आर. प्रदीप मिश्रा, कृष्ण मुरारी द्विवेदी, विक्की सिंह, विकास सिंह, दीपक सिंह, यशवंत तलवारे, ललित मिश्रा, सतीश मिश्रा, संदीप चतुर्वेदी का सराहनीय योगदान रहा।


