ब्रेकिंग न्यूज़

अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बघवार में लगातार 13 वें दिन भी जारी है हड़ताल, मजदूरों वा कर्मचारियों ने प्लांट का रोका रास्ता, सारा परिवहन हुआ बंद।

ar 728 ad
AR News Live

रिपोर्ट अरुण मिश्रा

सीधी l जिले की रामपुर नैकिन अंतर्गत बघवार स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में मजदूरों तथा कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से हड़ताल कर दी है। लेकिन इस बार की हड़ताल पहले की तरह नहीं है बल्कि इस बार मजदूरों तथा कर्मचारियों ने रास्ता ही रोक लिया है। जिसकी वजह से प्लांट का सारा आवागमन अब पूरी तरह से ठप हो चुका है जिससे करोड़ों रुपए की क्षति हो रही है।

 

वही मजदूरों तथा कर्मचारियों ने यह कहा है कि अभी लगातार 13 दिन से हम लोग हड़ताल पर हैं लेकिन प्रशासन ने हमारी मांगें नहीं मानी है हमने मुख्यतः 6 बिंदुओं पर अपनी मांगे रखी थी जो जायज थी। लेकिन उन मांगों को अनसुना कर दिया गया है जहां आज मंगलवार के 1 तारीख तक दिन का समय सुनिश्चित किया गया था जो कि एसडीएम शैलेश द्विवेदी ने दिया था।

 

लेकिन आज जब मांगे पूरी नहीं हुई तो मजदूरों तथा कर्मचारियों ने अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के मेन गेट मे ही सड़क पर बैठकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button