विंध्य अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न, सभी विदेशी और भारतीय मेहमानो की हुई भावपूर्ण विदाई।

विंध्य अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न, सभी विदेशी और भारतीय मेहमानो की हुई भावपूर्ण विदाई।
दुनिया भर के लोगो का आना सीधी के लिए गौरव की बात : डॉ अनूप मिश्रा
सीधी एक दिन बनेगा कलात्मक राजधानी : इंजी आर बी सिंह
विन्ध्य महोत्सव से बढ़ेगा सीधी का पर्यटन : विवेक सिंह
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी में आयोजित पाँचवा विंध्य अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव बीते ८ जनवरी को गाँव सांस्कृतिक यात्रा के पश्चात सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। दिनांक ९ जनवरी की सुबह सभी मेहमानों ने अपने अपने देश के लिये प्रस्थान किया। भारत के विभिन्न राज्यों से आये हुए और विदेशों से आये मेहमानों को सीधी, यहाँ के लोग, खान-पान, और संस्कृति से काफी प्रभावित हुए। ज्ञात हो कि ये सभी मेहमान बीते चार दिनों से होटल अक्षत रेसीडेंसी, वैष्णवी गार्डन और होटल मधुसूदन पैलेस में ठहरे हुए थे और यहाँ सभी ने बहुत ही शानदार व्यवस्थाओं और खान-पान की बहुत सराहना की।
महोत्सव के संरक्षक इंजी आर बी सिंह, डॉ अनूप मिश्र और विवेक सिंह चौहान ने राजेश सिंह बब्बू ,जगत प्रताप सिंह, रचना राजे सिंह, नारायण तिवारी, गुड्डू आहूजा, एड विनोद वर्मा जी, पुष्पराज सिंह परिहार जी, दीपक गुप्ता जी, राम बुक्स, मोहित आनंद, अमित सोनी, शिवम सिंह, सनी मोटवानी, आशीष मोटवानी, सौरभ सिंह चंदेल, सतीश गुप्ता, रिंकू सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह, नीरज सिंह चौहान, कनिष्क तिवारी, अभिषेक गुप्ता छोटू, विमल सिंह, गौरव अवधिया, संदीप चौरे, तमेका चक्रबर्ती, प्रमोद पाण्डेय, राकेश जायसवाल, मो अतीक अहमद, कुंदन वर्मा, सुनील चौधरी, सुनील भुर्तिया, नीलेश जायसवाल, अनुराग वर्मा चिंटू, संजीव श्रीवास्तव, कुंजेश परिहार, धीरज कचेर, अतुल सोनी, नीरज गुप्ता समेत समस्त जिलेवासियों, सहयोगियों और मीडिया का हृदय से आभार व्यक्त किया है जिनके सहयोग से विंध्य अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का पाँचवें संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।




