नई भाजपा सरकार बनते ही लाडली बहनों की संख्या हुई कम बहुत से पात्र बहनों को नहीं मिल रहा लाभ:-ज्ञान सिंह

नई भाजपा सरकार बनते ही लाडली बहनों की संख्या हुई कम बहुत से पात्र बहनों को नहीं मिल रहा लाभ:-ज्ञान सिंह
नई भाजपा सरकार बनते ही साढ़े चार लाख लाडली बहने हुई कम,सरकार नही देना चाहती योजना का लाभ
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
नई भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री बनते ही पहले माह में ही लगभग 4 लाख 92 हजार हितग्राही लाडली बहनों के हितों पर डाका पड़ गया उक्त आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि इतनी लाडली बहनें कहां, कैसे गायब हो गई. क्या चुनाव जीतने के लिए मात्र लाडली बहनों को भाजपा ने बरगलाने की कोशिश की थी अब पात्र बहनों को उनके हक का लाभ भाजपा नहीं देना चाहती है इसीलिए योजना में तरह-तरह के किंतु परंतु लगा करके लाडली बहनों को छाटने का काम किया जा रहा है उन्होंने ने आगे कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा आज 10 जनवरी को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1.29 करोड़ हितग्राही बहनों के खातों में 1576 करोड़ रुपयों की सहायता राशि उनके खातों में हस्तांतरित किए जाने को भ्रामक जानकारी बताते सरकार के दावे को खोखला बताया है उन्होंने ने कहा कि सर्वविदित है कि पूर्ववर्ती शिवराज सरकार ने इस योजना को लागू करते हुए आधिकारिक तौर पर वास्तविक हितग्राही बहनों को संख्या 1 करोड़ 31 लाख बताई थी नई भाजपा सरकार के शपथ लेने के बाद पहली बार सरकार ने आज सार्वजनिक किया है कि एक करोड़ 29 लाख बहनों के खातों में आज 1576 करोड़ रुपए हस्तांतरित हुए हैं। यानी सरकार ने ही दो लाख बहनों की संख्या 1 माह में ही कम होना स्वीकार किया है किंतु हकीकत इससे जुदा है आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि यदि 1576 करोड़ रुपयों की राशि में 1250 का भाग दिया जाए तो कुल वास्तावित लाडली बहनों की संख्या 1 करोड़ 26 लाख 8 हजार होती है, जो सीधे तौर पर 4 लाख 92 हजार बहनों के अंतर को दिखाता है। इन स्थितियों में मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार बनते ही मात्र एक माह में 4 लाख 92 हजार बहनें कहाँ गायब हो गई और सरकार ने किस पात्रता अनुसार उन्हें छटनी करने का काम किया है पंचायत बार इसकी जानकारी भी सार्वजनिक की जाए
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि नए मुख्यमंत्री ने अनर्गल आरोप लगाते हुए कहा कि इस योजना को लेकर कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है! लिहाज़ा कांग्रेस यह स्पष्ट कर रही है कि ना तो हमारे पेट दर्द हो रहा है न हमे कोई तकलीफ है लेकिन कांग्रेस नई भाजपा सरकार और उसके मुख्यमंत्री से यह जवाब चाहती है कि मुख्यमंत्री तो सिर्फ यह स्पष्ट कर दें कि 4 लाख 92 हजार बहनें कहां हैं, उनसे उनकी सहायता राशि का हक किन कारणों से छीना गया और उसका दोषी कौन है? जिन लाडली बहनों को इस माह की योजना का लाभ नहीं दिया गया उनके नाम भी सार्वजनिक किए जाएं जिससे यह ज्ञात हो सके की किन परिस्थितियों में उनके नाम काटे गए उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया है कि वे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप लाडली बहनों को 3000 रुपए मासिक की सहायता राशि उनके खातों में अविलंब जारी करवाएं।




