क्राइम

10 लाख के मशरुका के साथ गिरफ्तार हुआ शातिर चोर गिरोह, चोरी के सामान से लेते थे बैंक लोन….

ar 728 ad
AR News Live

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चोरी को बेखौफ अंजाम देने वाले गिरोह को बिलासपुर की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एससीसीयू) और थाना सिविल लाइन ने कोतमा के अंबिका लाज (भारती लाज) से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सहित अन्य राज्यों पर चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

 

 

इसमें से अधिकतर आरोपी अनूपपुर जिले के रहने वाले हैं। वहीं इस चोरी के विरोध का मुख्य सरगना भी अनूपपुर जिले का ही रहने वाला है। यह शातिर चोर के खिलाफ अनूपपुर, शहडोल, कटनी के साथ ही अन्य प्रदेशों में अपराध दर्ज है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि यह कोतमा के एक लॉज में पिछले 3-4 महीनों से रुके हैं, लेकिन उनकी किसी भी तरह कोई पूछताछ नहीं हुई। वहीं कोतमा में ही इन्होंने एक बैंक में चोरी किए सोने को गिरवी रखकर लोन भी ले लिया।

 

3 दिनों से बिलासपुर की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट कोतमा में जांच पड़ताल कर रही थी। गहन पूछताछ और सबूतों के माध्यम से पुलिस ने अंबिका लॉज से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद एक्सिस बैंक में लोन के लिए रखा हुआ सोना बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने बरामद किया। इसके साथ ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के कई जिलों से की गई चोरी में आरोपियों के सम्मिलित होने का खुलासा भी बिलासपुर पुलिस ने किया है।

 

कोतमा के अंबिका लॉज से एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट बिलासपुर और सिविल लाइन पुलिस ने 5 आरोपी सोनू पिता गोले साहू (26) ग्राम गढ़ी थाना कोतमा, लक्की पिता बालकृषण शर्मा (29) ग्राम चैनपुर थाना मनेन्द्रगण हाल मुकाम कोतमा जिला अनूपपुर, अजय पिता शिवप्रसाद नांझी (25) निवासी ग्राम बिजुरी थाना बिजुरी अनूपपुर, विनोद पिता पूरन लाल यादव (19) निगवानी थाना कोतमा जिला अनूपपुर, नीरज पिता भैयालाल कोल (19) निगवानी थाना कोतमा जिला अनूपपुर को गिरफ्तार किया।

 

वहीं एक आरोपी शिवम मानिकपुरी फरार है। चोरी की घटना स्थल पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों में भेजा गया, जिसके माध्यम से मनेंद्रगढ़ जिले के आरक्षक प्रमोद यादव ने शातिर चोर गिरोह का पहचान लिया। इसके बाद बिलासपुर पुलिस ने कोतमा से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

बिलासपुर पुलिस ने कोतमा से गिरफ्तार किए आरोपियों के पास से लगभग 10 लाख रुपए से ज्यादा का मशरूका बरामद किया। इसमें लगभग 170 ग्राम सोने के आभूषण, एक किलो मग चांदी के आभूषण, नगदी रकम 70 हजार रुपए, दो बाइक, एक एलईडी टीवी, गोल्ड लोन से प्राप्त 1 लाख 40 हजार रुपए एचडीएफसी बैंक में फ्रीज, चोरी करने में प्रयुक्त रॉड नूमा औजार और पेचकस बरामद किया।

 

इसमें कुल मशरूका लगभग 10 लाख रुपए बरामद किया है। आरोपी चोरी का माल खपाने बैंक में गोल्ड लोन लेते थे। बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 722/ 23 धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. अपराध क्रमांक 719/23 धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस पर मामला पंजीबद्ध है, जिन पर कार्रवाई की गई है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button