क्राइमबहरी

नवागत पुलिस कप्तान के अगुआई में लगातार जारी है सीधी पुलिस की अवैध नशे के विरूद्ध कार्यवाही

ar 728 ad
AR News Live

नवागत पुलिस कप्तान के अगुआई में लगातार जारी है सीधी पुलिस की अवैध नशे के विरूद्ध कार्यवाही

 

*स्मैक विक्रेता आरोपी बहरी पुलिस की गिरफ्त में।*

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूश्री अंजुलता पटले, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री नारायण कुमरे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी बहरी उनि पवन सिंह के नेतृत्व में 1 लाख रुपये कीमती 20 ग्राम स्मैक मय मोटर सायकल के साथ दो आरोपी बहरी पुलिस के गिरफ्त में।।

 

*मामला विवरण*

दिनांक 28.04.2023 को थाना प्रभारी बहरी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अमिलिया तरफ से दो व्यक्ति मोटर सायकल से स्मैक/हीरोइन बिक्री करने हेतु ला रहा है। उक्त सूचना से थाना प्रभारी बहरी द्वारा अवगत कराया जाकर रेड कार्यवाही हेतु सउनि रजनीश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु जोगदहा सोन पुलिया के पास भेजा गया जहा मोटर सायकल से दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए जिन्हे घेराबंदी कर संदेहियों को पकड़ा गया एवं तलासी लेने पर संदेही के बाये पैर के जूते में एक काली कलर की पालीथीन मिली, जिसमें मटमैले कलर का स्मैक जैसा पदार्थ मिला।

स्मैक को इलेक्ट्रॉनिक तौल से तौलने पर 20 ग्राम पाई गई, जिसकी कीमत लगभग 40,000 रुपए होगी।आरोपियों का उक्त कृत्य धारा 8,21,22 एनडीपीएस एक्ट की दण्डनीय पाये जाने से मौके पर 20 ग्राम स्मैक एवं एक अदद मोटर सायकल कुल कीमती 1 लाख रु. जप्त कर कब्जे पुलिस लिया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

 

*उपरोक्त समस्त कार्यवाही* में थाना प्रभारी बहरी उनि पवन सिंह, सउनि राजनीश सिंह,आरक्षक विवेक द्विवेदी, राजकमल, आर. चालक पुष्पराज बागरी का विशेष योगदान रहा l


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button