ब्रेकिंग न्यूज़

निजी वाहनों पर पुलिस, व्हीआईपी आदि का स्टिकर लगाकर चलने वाले वाहनो पर यातायात पुलिस की कार्यवाही, पुलिस लिखें वाहनो पर चलानी कार्यवाही कर किया गया न्यायालय पेश

ar 728 ad
AR News Live

निजी वाहनों पर पुलिस, व्हीआईपी आदि का स्टिकर लगाकर चलने वाले वाहनो पर यातायात पुलिस की कार्यवाही, पुलिस लिखें वाहनो पर चलानी कार्यवाही कर किया गया न्यायालय पेश

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ रवींद्र वर्मा द्वारा मोटरयान नियमों के पालन तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की नियत से जिले में अवैध रूप से निजी वाहनों पर पुलिस, व्हीआईपी आदि का स्टिकर लगाकर वाहन चलाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी यातायात को निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात द्वारा सघन वाहन चेकिंग लगाई जाकर एवं वाहन पार्किंग स्थलों पर खड़े वाहनो को चेक किया गया और जिन वाहनों पर अनाधिकृत रूप से पुलिस, व्हीआईपी आदि के स्टिकर लगे पाए गए उन सभी वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

 

*अपील*

“समस्त जिला वासियो से अनुरोध है कि वह अपने निजी वाहनों पर आर. टी.ओ. द्वारा अधिकृत नम्बर प्लेट के अलावा अनाधिकृत तौर पर पुलिस, आर्मी, सरकारी ड्यूटी, वी.आई.पी. इत्यादि तथा पुलिस के लोगो से मिलते-जुलते स्टिकर न लगाये अगर पूर्व में कोई इस प्रकार का स्टिकर लगाया है तो खुद ही अपने वाहनों से ऐसे स्टिकर हटा दें और नियमों का पालन करें अन्यथा आपके विरुद्ध भी कार्यवाही की जावेगी।”

*डॉ रविंद्र वर्मा*

*पुलिस अधीक्षक सीधी*


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button