सो रहा नगर पालिका ठंडी में नहीं गिर रहा अलाव— जय सिंह राजू

सो रहा नगर पालिका ठंडी में नहीं गिर रहा अलाव— जय सिंह राजू
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l शहर में जैसे-जैसे ठंडी बढ़ रही है तो ठंडी से बचने के लिए चिह्नित स्थानों पर नगर पालिका द्वारा अलाव की व्यवस्था (जलाऊ लकड़ी) की जाती थी लेकिन क्या कारण है कि अलाव की व्यवस्था नहीं कराई जा रही है उक्त बातें मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव जयसिंह राजू ने अपने विज्ञप्ति में कही है उन्होंने नगर पालिका सीएमओ का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि अगर अलाव की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए तो जो गरीब बेसहारा असहाय लोग शहर में घूमते रहते हैं या जिनके पास ठंडी के कपड़े की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है उन्हें इस ठंडी से राहत मिलेगी और मानवता की मिसाल कायम होगी। क्योंकि जिस तरह से निरंतर ठंडी बढ़ रही है तो उससे बचने का जिनके पास संसाधन अभाव है उनके लिए यह व्यवस्था पूर्व से की जा रही है और कराई जाए यही नितांत आवश्यक है।




