ब्रेकिंग न्यूज़

अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध सीधी पुलिस की कार्यवाही, कार्यवाही करते हुये थाना बहरी पुलिस द्वारा लगभग 28 लाख रुपये कीमती मशरुका जप्त कर विभिन्न धाराओं में प्रकरण किये पंजीबद्ध

ar 728 ad
AR News Live

अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध सीधी पुलिस की कार्यवाही, कार्यवाही करते हुये थाना बहरी पुलिस द्वारा लगभग 28 लाख रुपये कीमती मशरुका जप्त कर विभिन्न धाराओं में प्रकरण किये पंजीबद्ध

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी।पुलिस अधीक्षक डॉ.रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री एस. एन. प्रसाद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहरी निरी. रीता त्रिपाठी के नेतृत्व में बहरी पुलिस ने रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन कर रहे 2 वाहनों को जप्त कर चालक मय वाहन स्वामियों के विरुद्ध मामला किया पंजीबद्ध।

 

*मामला विवरण*

(१) दिनांक 18/12/2023 को रात्रि गस्त के दौरान थाना प्रभारी बहरी को जरिये मुखविर सूचना मिली की जोगदहा सोन पुल तरफ एक टाटा 407 बिना नंबर की बालू लोड़ कर जा रही है जिसके पास टीपी नहीं है । मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित रूप से थाना प्रभारी बहरी द्वारा सूचना की पुष्टि एवं विधिक कार्यवाही हेतु त्वरित रूप से टीम गठित कर घटना स्थल की ओर रवाना किया गया जो टीम द्वारा जोगदहा सोन नदी पुल पर पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त गाड़ी को रोका गया तो ड्राइवर मौके से वाहन खड़ा कर रात्रि का फायदा उठाकर फरार हो गया वाहन को चेक किया गया तो पीछे ट्रॉली में बालू लोड होना पाया गया। उक्त वाहन को चेक करते समय एक और 407 वाहन आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर कुछ दूर पहले ही रोड पर वाहन खड़ा कर रात्रि का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसे चेक करने पर उसके पीछे ट्राली में भी रेत लोड थी। उक्त आरोपी टाटा 407 के दोनों वाहन चालक एवं वाहन स्वामीयों का कृत्य आईपीसी की धारा 379, 414 एवं खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4, 21 का अपराध पाये जाने पर आरोपी टाटा 407 के चालको एवं वाहन स्वामीयों के विरूद्ध पृथक पृथक अपराध कायम कर दोनों टाटा 407 वाहन मय रेत लोड कुल कीमती 27 लाख 50 हजार रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 

*कुल जप्त मशरुका:-* 2 टाटा 407 कीमती 27 लाख एवं ट्राली में लदी रेत कीमती 50 हजार *कुल कीमती 27 लाख 50 हजार रुपये*

 

*सराहनीय भूमिका:-* उपरोक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक रीता त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक रजनीश सिंह, आरक्षक प्रभात तिवारी, राजकमल भूर्तिया,वाहन चालक आरक्षक दिग्विजय सिंह का सराहनीय योगदान रहा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button