नारी शक्ति बंधन अधिनियम से मोदी जी ने दिलाया महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में बराबरी का दर्जा — डॉ राजेश मिश्रा

नारी शक्ति बंधन अधिनियम से मोदी जी ने दिलाया महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में बराबरी का दर्जा — डॉ राजेश मिश्रा
जनता का उत्साह बता रहा पुरी लोकसभा मोदी मय— कुंवर सिंह टेकाम
भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा को प्रदान करें अपना आशीर्वाद — देव कुमार
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा के प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के समर्थन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान और धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने धुआंधार चुनाव प्रचार करते हुए एक दर्जन से अधिक नुक्कड़ समय की और भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के लिए जनता जनार्दन से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर राजेश मिश्रा को जनता जनार्दन का भरपूर स्नेह और दुलार मिला।
धौहनी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा ने दोनों हाथ जोड़कर जनता जनार्दन का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज प्रगति के पथ पर उड़ चला है। गरीब, दलित, शोषित, वंचित और देश की आधी आबादी का जीवन स्तर उठाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिन-रात एक कर दिए। अभी-अभी लोकसभा में पारित हुआ नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा अर्थात विधायिका में आरक्षण देकर उनके स्वाभिमान बढ़ाया है। उपस्थित महिलाओं ने जोरदार तालिया की गड़गड़ाहट के साथ अपना समर्थन व्यक्त किया।
सभा को संबोधित करते हुए धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा को के लिए विजयश्री का आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जबरदस्त विकास कार्य किए हैं। औद्योगिक विकास दर का जिक्र करते हुए धौहनी विधायक श्री टीकम ने कहा कि कांग्रेस के राज्य में औद्योगिक विकास दर माइनस 6 प्रतिशत थी, जो आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में 24 प्रतिशत हो गई है, जिससे लाखो युवाओं को स्वयं का उद्योग धंधे स्थापित करने का अवसर मिला है। जिसमें करोड़ों लोगों को रोजगार मिले हैं। मैं लगातार क्षेत्र में जनता जनार्दन का उत्साह देखकर यह दावे के साथ कह सकत इस बार अबकी बार 400 पार में सीधी लोकसभा की सीट हम रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे और डॉक्टर राजेश मिश्रा को दिल्ली भेजेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता डॉ राजेश मिश्रा बनकर जनता जनार्दन का आशीर्वाद अर्जित करने में जुटा हुआ है। हमने जनता जनार्दन की 365 दिन हर परिस्थिति में सेवा की है। चाहे वह कोरोना काल हो, चाहे बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदा हो, हर परिस्थिति में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जनता जनार्दन की सेवा में तल्लीन रहता है। इस सेवा के दम पर में दोनों हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा के प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा को आने वाली 19 अप्रैल की तारीख को अपना आशीर्वाद प्रदान करें और अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए नई लीड के साथ दिल्ली भेजें।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि धोनी विधानसभा के मड़वास और मझौली मंडल में ग्राम पंचायत क्षेत्र दरिया, अकौना, कंजवार, पोडी, दुधमनिया,कछहरिया, मड़वास, सिरौला, डांगा, सरैहा, बगैहा, मझौली, बंजारी, खन्तरा, तिलवारी ग्राम पंचायत में नुक्कड़ सभाएं कर जनता जनार्दन का भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा ने आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी रामप्रसाद वैश्य, मंडल अध्यक्ष कृष्ण लाल पयासी छोटू और प्रवीण तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
लाड़ली लक्ष्मी ने कलश दिखाकर दिया आशीर्वाद
भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा को विभिन्न ग्राम पंचायत में लाड़ली लक्ष्मी की बेटियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान और धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम की उपस्थिति में कलश दिखाकर विजय श्री का आशीर्वाद दिया।




