सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष और प्रत्याशी ने जताया जनता जनार्दन का आभार

सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष और प्रत्याशी ने जताया जनता जनार्दन का आभार
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी । भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने 12 अप्रैल को भाजपा के स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के समर्थन में बहरी में आयोजित विशाल आम सभा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए जिले की जनता जनार्दन का दोनों हाथ जोड़कर आभार ज्ञापित किया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान और भाजपा के लोकसभा के प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि जिले की जनता जनार्दन का आशीर्वाद पार्टी को इसी तरह मिलता रहे, यही कामना करता हूं। हम विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, क्लस्टर प्रभारी कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भी आभारी हैं, जिन्होंने सभा में पहुंचकर हमें गौरवान्वित किया। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता जनार्दन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और मीडिया बंधुओ के प्रति भी आभार व्यापित किया है।




