ब्रेकिंग न्यूज़

जंगली हाथियों का आतंक,आधा दर्जन लोगों का हाथियों ने गिराया घर,मचा हाहाकार।

ar 728 ad
AR News Live

जिले के कुसमी संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के पोडी रेंज के गांजर ग्राम पंचायत के गोलीपहरी फुलवा में जंगली हाथियों ने आतंक फैलाते हुए बीती रात करीब आधा दर्जन लोगों का घर गिरा दिया एवं घर के अंदर रखा हुआ अनाज हाथियों ने खा लिया है वही बताया जा रहा है कि कुछ लोग गंभीर रूप से चोटिल भी हो गए हैं जिनका इलाज पोड़ी उप स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।क्षेत्र मे लगातार हाथियों का आतंक गांजर पंचायत में देखा जा रहा है जहां पर विस्थापन की प्रक्रिया भी आधी अधूरी की गई है कई लोग जो विस्थापन की प्रक्रिया से वंचित थे उन्होंने अपना आवेदन कई बार एसडीएम कार्यालय में दिया है लेकिन राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोग वहां से विस्थापित नहीं हो पाए और नतीजन उनको हाथियों से अपनी जान बचानी पड़ रही है मामले पर कई बार खबरें भी प्रकाशित की गई लेकिन प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।संबंधी को मुआवजा भी नहीं दे पाये है।जिम्मेदारों की लापरवाही से कहीं न कहीं शासन की छवि धूमिल हो रही है।

इनका घर गिराया

शुक्रवार बीती रात छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश की सीमा में रुके करीब दर्जनभर जंगली हाथियों का झुंड देर रात्रि गांजर पंचायत के फुलवा एवं गोलीपहरी में पहुंचकर महिपाल सिंह पिता बलदेव सिंह,रामचरण सिंह पिता गेंद लाल सिंह हीरालाल सिंह एवं बलदेव सिंह का घर गिरा दिया एवं घर के अंदर रखा अनाज हाथियों ने खा लिया और घर के अंदर रखे बर्तन को नष्ट कर दिया है।परिवार भूखों मर है।पूरे मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को हुई तब बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचकर वनकर्मी परिवार में चोटिल हुए लोगों को उप स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी पहुंचा दिया जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button