ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस कप्तान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में आहूत की मासिक अपराध गोष्ठी, विगत माह के कार्यवाहियों की समीक्षा कर आगे के लिये बनाई कार्ययोजना।*

ar 728 ad
AR News Live

*पुलिस कप्तान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में आहूत की मासिक अपराध गोष्ठी, विगत माह के कार्यवाहियों की समीक्षा कर आगे के लिये बनाई कार्ययोजना।*

 

*।। 01 जुलाई से लागू होने वाले नवीन कानूनो का पाठ पढ़ाकर पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर जन जागरूकता रथ को किये रवाना।।*

 

*नए कानून का दिल से करें स्वागत और पीढ़ित के साथ सहानुभूति पूर्ण व्यवहार रखते हुए करें कार्यवाही: एसपी सीधी*

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी । पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति जानने विगत माह की कार्यवाहियों का जायजा लेने के लिये पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जेल अधीक्षक जिला जेल सीधी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविन्द श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) श्रीमती गायत्री तिवारी, एसडीओपी चुरहट एवं प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) आशुतोष द्विवेदी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी सुश्री रोशनी सिंह ठाकुर एवं समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

 

बैठक के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक द्वारा 01 जुलाई से लागू होने वाले नवीन कानून बीएनएस/बीएनएसएस (भारतीय न्याय संहिता 2023 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) के क्रियान्वयन के संबंध में सबको निर्देशित कर थानो में नवीन कानून एवं पुराने कानून के समीक्षात्मक पोस्टर लगाने एवं आम नागरिको को इससे परिचित करवाने हेतु निर्देशित किया जाकर सामान्य निर्देश दिये गये साथ ही मीटिंग में उपस्थित जेल अधीक्षक जिला जेल सीधी द्वारा नवीन कानूनों के संबंध में बताया गया तत्पश्च्यात अपराधों का तुलनात्मक थानावार अवलोकन किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाकर पूर्व के लंबित अपराधों का तथा वर्तमान में पंजीबद्ध हो रहे अपराधों का त्वरित निराकरण कर अपराध निकाल हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही निम्न बिंदुओं पर विशेष कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

 

मानसून का आगमन हो चुका क्षेत्र में जमीन संबंधी विवाद की शिकायते आने की संभावना है। अगर जमीन संबंधी शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित राजस्व अधिकारी से समन्वय स्थापित कर शिकायतो का निराकरण करें। अगर क्षेत्र में कोई शांति व्यवस्था में विघ्न पैदा करता है तो उसके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें। महिला संबंधी शिकायत एवं अपराधों में प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करें। सीएम हेल्पलाइन में अभी तक हम उत्कृष्टतम स्थान पर रहे है इसलिये सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुये उनका संतुष्टि पूर्वक निराकरण करे। महिला एवं बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर कठोर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। क्षेत्र में चोरी एवं गृहभेदन की शिकायते नही आनी चाहिये इसके लिये सतत क्षेत्र का भ्रमण करते रहे एवं पूर्व से पंजीबंद्ध चोरी के अपराधों में जेल से रिहा चोरी के आरोपियों की पता तलाश कर चोरी की गई संपत्ति का शत प्रतिशत वापस करवाने का प्रयास करें। जिले के किसी भी थाना क्षेत्र में किसी प्रकार के अवैध मादक पदार्थ का भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय न हो इसका विशेष ध्यान रखे, साथ ही अधिकतम अपराधों का निराकरण कर जल्द से जल्द पीड़ित को न्याय दिलाये, आमजन द्वारा की गई शिकायत की जल्द से जल्द जांच कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर शिकायतकर्ता को न्याय दिलवाये। गंभीर एवं चिन्हित मामलों में त्वरित एवं प्रभावी विवेचना करें। खनिज का अवैध खनन एवं परिवहन करने वाले आरोपियों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही कर प्रयुक्त वाहनों के राजसात की कार्यवाही करवाएं। गंभीर एवं चिन्हित मामलों में थाना प्रभारी स्वयं रूचि लेकर त्वरित एवं प्रभावी विवेचना कर पीड़ित को न्याय दिलाने का प्रयास करें।

 

*गोष्ठी के अंत में पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा द्वारा एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव व समस्त राजपंत्रित अधिकारी के उपस्थिती में नवीन कानूनों कें प्रचार प्रसार एवं आम जनता को नवीन कानून के प्रति जागरूक करने हेतु जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।*


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button