ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार में शिक्षा माफ़ियाओं के बढ़ते लालच और भ्रष्टाचार से छात्रों का भविष्य दांव पर लगा – ज्ञान सिंह

ar 728 ad
AR News Live

मोदी सरकार में शिक्षा माफ़ियाओं के बढ़ते लालच और भ्रष्टाचार से छात्रों का भविष्य दांव पर लगा – ज्ञान सिंह

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

 

सीधी l जिला कांग्रेस मुख्यालय जवाहर भवन के सभागार में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सम्मानित पत्रकार साथियो से चर्चा करते हुए कहा प्रदेश में सरकार की सह पर शिक्षा माफियाओं द्वारा युवाओं के भविष्य के साथ किये जा रहे खिलवाड़ और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे घोटालों,प्रदेश मे हुये नर्सिंग घोटाले और पेपर लीक घोटालों के विरोध में प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने के लिए 1 जुलाई को जिला कांग्रेस कमेटी का कलेक्टर परिसर के सामने वीथिका भवन में धरना – प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौपा जाएगा। आगे श्री सिंह ने कहा पूरे देश में शैक्षणिक अनुशासन,शैक्षणिक परिसर की संस्कृति और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता पूरी तरह समाप्त हो गई है। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होना, व्यवसायिक परीक्षाओं के पेपर लीक होना इस सरकार में आम बात हो गई है।

नीट की परीक्षा में जिस तरह से पेपर लीक हुआ, 24 लाख बच्चों का भविष्य अंधेरे में धकेला गया, यह योग्य प्रतिभाओं का सामूहिक संहार है, इसे माफ नहीं किया जा सकता है।

 

श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में शिक्षा माफ़ियाओं के बढ़ते लालच और भ्रष्टाचार से छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है। ये सरकार पेपर लीक रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। मप्र बौद्धिक हत्याओं के मामले में देश की राजधानी बन गया है। शिवराज सरकार में व्यापम सहित कई अन्य भर्ती घोटाले और पेपर लीक का कलंक प्रदेश पर लगा है, जो बढ़ता-बढ़ता देशव्यापी हो चुका है और यह सरकार के संरक्षण के बिना संभव नहीं है। अन्यथा मोदी सरकार पेपर लीक के मामलों को रोकने में आज इस प्रकार विफल नहीं होती।

ज्ञान सिंह ने कहा कि बार-बार हर बार लगातर युवाओं भविष्य के कत्ल की खबरे आ रही है। देश के आमजन के परिवार के बच्चों को न्याय मिलेगा कि नहीं देश में प्रश्न खड़ा होता जा रहा है। ये बौद्धिक हत्यायें यदि कहीं सबसे पहले चालू हुई तो मध्यप्रदेश से हुई। शिवराज सरकार ने देश के भविष्य और बेटी-बेटियों के भविष्य को रौंदा हैं, यह वह प्रदेश हैं जिसमें व्यापमं घोटाला, पुलिस हवलदार, नर्सिंग घोटाला, डेयरी अधिकारियों, सूबेदार उपनिरीक्षक भर्ती में घपले हुये, वन रक्षक, आरटीओ विभाग में भर्ती में घपले हुये। पटवारी भर्ती घोटाला, प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाला भी यहीं का है। इस सरकार ने प्रदेश को घोटालों की नर्सरी बना दिया। भाजपा राज में सरकार घपलेवाजों, घोटालेवालों को संरक्षित करती है। लगातार भर्ती घोटाला चल रहा है।

अध्यक्ष जी ने कहा कि नीट की परीक्षा को रद्द कर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

=================Box==========

*धरना प्रदर्शन की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न*

 

दिनांक 29 जून 2024 को दोपहर 1बजे जवाहर कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता 1 जुलाई को धरना प्रदर्शन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियो की बैठक आहूत हुई कार्यक्रम का सफल मंच संचालन दिनेश पाठक ने किया और उक्त कार्यक्रम की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज सिंह ने दी।

इनकी उपस्थिति रही वरिष्ठ नेता राजेंद्र भदौरिया,अम्बिकेश पाण्डेय,आनंद सिंह शेर,आकश सिंह रिंकू,दिनेश पाठक,नवीन सिंह,विवेक कोल,सजन सिंह,तेज बहादुर सिंह,विक्रम सिंह,कमलेश्वर सिंह,जय सिंह अशोक कोरी,दद्दी साकेत,हरिहर सोनी,विनोद विश्वकर्मा,गोविंद गुप्ता,अखंड सिंह,सुनील चौधरी,सानेन्द्र सिंह,रामप्रताप सिंह,मंगल सिंह,रजनीश श्रीवस्ताव,दया वर्मा,सतेंद्र सिंह,ओमकार सिंह करचूली,शिलारानी साकेत,गौरी साकेत,रेखा सोनी,उदयभान पनिका,रामकुमार सिंह,विकाश साहू,अखिलेश सिंह,गणेश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button