क्राइम

थानो द्वारा किये गये कार्यों का अवलोकन करने एवं जिले की क़ानून व्यवस्था की नब्ज़ टटोलने हेतु पुलिस कप्तान ने आहूत की मासिक अपराध गोष्ठी, विगत माह के कार्यवाहियों की समीक्षा कर वर्तमान के लिये बनाई कार्ययोजना।

ar 728 ad
AR News Live

*थानो द्वारा किये गये कार्यों का अवलोकन करने एवं जिले की क़ानून व्यवस्था की नब्ज़ टटोलने हेतु पुलिस कप्तान ने आहूत की मासिक अपराध गोष्ठी, विगत माह के कार्यवाहियों की समीक्षा कर वर्तमान के लिये बनाई कार्ययोजना।*

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी । आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति जानने विगत माह की कार्यवाहियों का जायजा लेने के लिये पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविन्द श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) श्रीमती गायत्री तिवारी, एसडीओपी चुरहट एवं प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक अजाक) आशुतोष द्विवेदी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी सुश्री रोशनी सिंह ठाकुर एवं समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

 

बैठक के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक द्वारा सामान्य निर्देश दिये जाकर अपराधों का तुलनात्मक थानावार अवलोकन किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाकर पूर्व के लंबित अपराधों का तथा वर्तमान में पंजीबद्ध हो रहे अपराधों का त्वरित निराकरण कर अपराध निकाल हेतु निर्देशित किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव की मतगड़ना को शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु समस्त अधिकारियो को तैयार रहने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही निम्न बिंदुओं पर विशेष कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

 

महिला एवं बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर कठोर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। महिला संबंधी शिकायत एवं अपराधों में प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करें। सीएम हेल्पलाइन में अभी तक हम उत्कृष्टतम स्थान पर रहे है इसलिये सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुये उनका संतुष्टि पूर्वक निराकरण करे। क्षेत्र में चोरी एवं गृहभेदन की शिकायते नही आनी चाहिये इसके लिये सतत क्षेत्र का भ्रमण करते रहे एवं पूर्व से पंजीबंद्ध चोरी के अपराधों में जेल से रिहा चोरी के आरोपियों की पता तलाश कर चोरी की गई संपत्ति का शत प्रतिशत वापस करवाने का प्रयास करें। जिले के किसी भी थाना क्षेत्र में किसी प्रकार के अवैध मादक पदार्थ का भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय न हो इसका विशेष ध्यान रखे, साथ ही अधिकतम अपराधों का निराकरण कर जल्द से जल्द पीड़ित को न्याय दिलाये, आमजन द्वारा की गई शिकायत की जल्द से जल्द जांच कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर शिकायतकर्ता को न्याय दिलवाये। गंभीर एवं चिन्हित मामलों में त्वरित एवं प्रभावी विवेचना करें। खनिज का अवैध खनन एवं परिवहन करने वाले आरोपियों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही कर प्रयुक्त वाहनों के राजसात की कार्यवाही करवाएं। गंभीर एवं चिन्हित मामलों में थाना प्रभारी स्वयं रूचि लेकर त्वरित एवं प्रभावी विवेचना कर पीड़ित को न्याय दिलाने का प्रयास करें।

 

गोष्ठी के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को पुरस्कृत किया जाकर गोष्ठी समाप्त की गई ।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button