ब्रेकिंग न्यूज़

सत्र में गूंजा सीधी स्मार्ट सिटी, मेडिकल कॉलेज और शहर में उत्तरी बाईपास सड़क का मुद्दा 

ar 728 ad
AR News Live

सत्र में गूंजा सीधी स्मार्ट सिटी, मेडिकल कॉलेज और शहर में उत्तरी बाईपास सड़क का मुद्दा

 

सीधी स्मार्ट सिटी का विकास बड़े शहरों के तर्ज पर किए जाएं _रीती पाठक

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी । विधानसभा सत्र के दौरान कल सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगरी निकाय एवं आवास विभाग से जुड़े विषय को माननीय नगरीय आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी के समक्ष रखते हुए कहा कि सीधी विधानसभा को पूर्व की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने मिनी स्मार्ट सिटी घोषित किया था। इस उपलब्धि के लिए मैं अपने क्षेत्र की जनता की ओर से सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करती हूं कि इस योजना के अंतर्गत नवीन बस स्टैंड निर्माण, शहर के बीचों बीच स्थित नदी के किनारे मार्ग का उन्नयन, पार्क निर्माण सहित विभिन्न स्थानों पर सौंदर्यीकरण सहित आवश्यक कार्य किए गए हैं जिससे शहर को एक आधुनिक स्वरूप मिला है।

इसके साथ ही विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि मिनी स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत प्रथम किस्त के कार्य पूर्ण हो चुके हैं और सीधी शहर को आदर्श शहर बनाने के लिए इस योजना के द्वितीय किस्त की आवश्यकता है। जिससे की सीधी स्मार्ट सिटी का विकास बड़े शहरों की तर्ज पर किया जा सके

सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं नगरीय निकाय मंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि शीघ्र ही सीधी नगर पालिका परिषद को स्मार्ट सिटी की द्वितीय किस्त जारी करने की आवश्यकता है। जिससे जो स्मार्ट सिटी का सपना यहां के ग्रामीणजनों के मन मस्तिष्क में पल रहा है, उसे साकार किया सके।

इसके साथ ही मंत्री जी से सीधी शहर में उत्तरी बाईपास सड़क और नवीन मेडिकल कॉलेज के भू अर्जन एवं भवन निर्माण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में भी बात की।

विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि इन कार्यों के हो जाने से सीधी नगर में जहां विकास शीर्ष पर होगा, वहीं यहां के ग्रामीण जनों की खुशहाली देखते ही बनेगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button