ग्राम शिवपुरवा में अर्जुन सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल का हुआ समापन

ग्राम शिवपुरवा में अर्जुन सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल का हुआ समापन
*ग्रामीण स्तर के आयोजन प्रतिभाओ को अवसर प्रदान करते है – अजय सिंह*
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l ग्राम शिवपुरवा में “युवा चलेंगे कप सीजन 11 अर्जुन सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट” का फाइनल मुकाबला शिवपुरवा और बरिगवां के बीच खेला गया।इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल उपस्थित थे। इस दिलचस्प मुकाबले में बरिगवां की टीम विजयी हुई। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया एवं विजेता उपविजेता टीम सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नगद राशि एवं शील्ड से पुरस्कृत किया गया। उनका उत्साहवर्धन करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल ने कहा की ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजन प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करते हैं यह आयोजन होता रहे और प्रतिभाओं को अवसर मिलता रहे। उन्होंने कहा कि आयोजकों को साधुवाद है कि आपने सीमित संसाधनों में ये आयोजन किया। उक्त अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य पदाधिकारी और क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।
============================
*ग्रामीण अंचल मे व्याप्त समस्याओं का उचित और त्वरित निराकरण करे – अजय सिंह*
चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ग्रामीण अंचल में पहुंच कर क्षेत्र के लोगो के बीच चौपाल लगा कर मुलाकात की एवं क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में अधिकारियों से बात की। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।सभी की समस्याओं का उचित और त्वरित निराकरण करने के संबंध में सक्षम व्यक्तियों को निर्देशित किया गया है। भाजपा द्वारा चुनाव के दौरान किए गए वादों के संबंध में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को जनता से किए वादे पूरे करने होंगे नहीं तो कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ेगी।
–—––———————
*ओला से क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराकर तत्काल मुआवजा दे सरकार*
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने सरकार से ओला से क्षतिग्रस्त फसलों का गहन सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को तत्काल राहत और मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सर्वे के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




