ब्रेकिंग न्यूज़

सिहावल में निःशुल्क मच्छरदानी वितरण कार्य का शुभारंभ

ar 728 ad
AR News Live

सिहावल में निःशुल्क मच्छरदानी वितरण कार्य का शुभारंभ

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l जिला मलेरिया अधिकारी हरिओम सिंह द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (मलेरिया) के अंतर्गत सीधी जिले को भारत सरकार द्वारा 245250 नग मच्छरदानी प्राप्त हुई हैं, जिनमें से विकासखण्ड सिहावल के 66 गांवों में निःशुल्क वितरण के लिए 42800 नग कीटनाशक उपचारित मच्छरदानी आबंटित हुई हैं। 06 मार्च 2024 को विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक द्वारा ग्राम राजगढ़ एवं हिनौती में उपस्थित ग्रामवासियों को निःशुल्क मच्छरदानी वितरण कार्य का शुभारम्भ किया गया। विधायक सिहावल श्री पाठक द्वारा ग्रामवासियों से अपील की गई कि सोते समय कीटनाशक उपचारित मच्छरदानी अवश्य लगायें, यह मच्छरदानी बाजार में मिलने वाली मच्छरदानियों से अलग है, इसका उपयोग करने से मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया एवं फाइलेरिया जैसी घातक बीमारियों से बचा जा सकता है एवं मच्छरों से होने वाली बीमारियों से अपने व अपने परिवार की सुरक्षा करें। मच्छरदानी को धोने के लिए साबुन एवं गर्म पानी का उपयोग कदापि न करें, इसे केवल सामान्य पानी से हल्के हाथों से धुलकर, छायादार स्थान में सुखायें एवं तेज धूप में न सुखायें।

 

शुभारम्भ कार्यक्रम में राजेश्वर पटेल मण्डल अध्यक्ष सिहावल, ग्राम हिनौती की सरपंच रजनी प्रजापति, ग्राम राजगढ़ की सरपंच कलावती साहू, डाॅ. स्वतंत्र पटेल चिकित्सा अधिकारी अमिलिया, डाॅ. ज्ञानेन्द्र पाठक जिला मलेरिया सलाहकार, शिवकुमार चौबे, दीपक जायसवाल एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button