ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा ने किया पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड में जनरल परेड का निरीक्षण

ar 728 ad
AR News Live

पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा ने किया पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड में जनरल परेड का निरीक्षण

 

*👉 अच्छे टर्न-आउट वाले कर्मचारियों को पुरूष्कृत कर किया गया प्रोत्साहित*

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l पुलिस विभाग में अनुशासन बनाये रखने के लिये नियमित परेड का महत्वपूर्ण योगदान है। पुलिस फोर्स में परेड को अनुशासन का जड़ माना जाता है परेड होने से पुलिस फोर्स में अनुशासन के साथ ही एक साथ टीम के रूप में कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। इसी तरताम्य में आज दिनांक 12 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार को रक्षित निरीक्षक वीरेंद्र कुमरे द्वारा सुबह 05:45 बजे परेड निरीक्षण हेतु पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड में प्लाटूनो को खड़ा किया गया तत्पश्चात सुबह 06:00 बजे पुलिस अधीक्षक महोदय का परेड स्थल पर आगमन हुआ। आगमन पश्चात इसमें परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक वीरेंद्र कुमरे ने पुलिस अधीक्षक को परेड की सलामी दी। सलामी उपरांत परेड कमांडर द्वारा परेड निरीक्षण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय को आमंत्रित किया गया। प्लाटून वार तैयार परेड का निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जवानों की वेशभूषा, दाढ़ी कटिंग, उनके खड़े होने की दशा और वेपन का निरीक्षण किये । निरीक्षण के दौरान जनरल परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव, डीएसपी मुख्यालय गायत्री तिवारी, एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक वीरेंद्र कुमरे, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी रामपुर नैकिन, थाना प्रभारी अमिलिया, थाना प्रभारी अजाक, महिला थाना प्रभारी, 10 उपनिरीक्षक,13 सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक/आरक्षक

86 सहित पुलिस लाईन,थानो, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगे 114 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

 

पुलिस अधीक्षक सीधी, डॉ. रविन्द्र वर्मा ( भा.पु.से.) द्वारा परेड पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्नाउट वाले कर्मचारियो को प्रोत्साहित करते हुये पुरूस्कृत किया गया तथा जिनका टर्नआउट खराब था उनको भविष्य के लिए चेतावनी दी गई।

 

अंत में सुबह 07:00 बजे परेड का मार्चपास्ट कर परेड का विसर्जन किया गया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button