ब्रेकिंग न्यूज़

सांसद लोकसभा के अंदर, किंतु संसदीय क्षेत्र में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी सांसद बनकर कर करे कार्य —डॉ राजेश मिश्रा 

ar 728 ad
AR News Live

सांसद लोकसभा के अंदर, किंतु संसदीय क्षेत्र में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी सांसद बनकर कर करे कार्य —डॉ राजेश मिश्रा

कार्यकर्ता मजबूत, पार्टी मजबूत — देव कुमार

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी। मैं पार्टी का साधारण कार्यकर्ता जिसे आज जनता जनार्दन ने लोकसभा दिल्ली के लिए चयनित करते हुए भेजा है। संसदीय मेरे लिए पद नहीं बल्कि जिम्मेवारियों का पुलिंदा है। सांसद में लोकसभा के लिए हूं, किंतु लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी सांसद बनकर कार्य करे और जनता की समस्याओं को मुझ तक पहुंचाए।

उक्त आशय के विचार लोकसभा सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित जिला पदाधिकारी बैठक में कही।

सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि मुझे जनता ने लोकसभा के लिए 73. 5 प्रतिशत से अधिक मत प्रदान कर विजई बनाया है। इसके लिए मैं एक बार पुनः सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता जनार्दन का आभार व्यापित करता हूं। सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि मेरी प्रमुख प्राथमिकताओं में हर गांव में विद्युतीकरण, सबके लिए टोटी वाला नल, रोड, रेल, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की अपेक्षा को विधायको के साथ मिलकर मास्टर प्लान बनाते हुए आगे की रणनीति पर कार्य करना है। मेरे जीवन का फल प्रतिपल जनता जनार्दन के कल्याण के लिए समर्पित है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करें क्योंकि संगठन की मजबूती से ही हमारी मजबूती होगी। हमने प्रदेश स्तर पर 80 प्रतिशत से अधिक बूथो को जीतकर 29 में 29 सीटे जीतने का इतिहास बनाया है। इस जीत का श्रेय पन्ना प्रमुख, पन्ना समितियों के साथ-साथ सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विजन को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता काम करें।

 आगामी बैठकों को उत्साह एवं उमंग के साथ करें आयोजित — प्रदेश मंत्री पाण्डेय

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे ने जिला पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी आगामी दिनों में होने वाली मंडल और शक्ति केदो की बैठकों को उत्साह और उमंग के साथ आयोजित करें। हर बैठक में करणी कार्य, दायित्व का विभाजन, हर कार्यकर्ता के लिए काम और हर काम के लिए कार्यकर्ता तय करें। हमारा हर कार्यकर्ता देव दुर्लभ कार्यकर्ता कहलाता है। शक्ति केंद्र पर पोलिंग एजेंट के सम्मान के कार्यक्रम भी करें आयोजित।

हर कार्यकर्ता विकसित सीधी के संकल्प के लिए करें कार्य—- कुंवर सिंह

धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है ,ठीक उसी प्रकार हम सभी टीम भावना से काम करते हुए विकसित सीधी का संकल्प लें। सड़क, पानी, बिजली एवं अन्य प्रकार की समस्याओं के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य हो। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही पार्टी का सम्मान है, इसलिए हमें हर कार्यकर्ता के स्वाभिमान की रक्षा करनी है।

डॉ राजेश मिश्रा केवल सांसद नहीं बल्कि एक कार्यकर्ता के रूप मे मिले सांसद — विश्वामित्र

सिहावल विधानसभा के विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि डॉ राजेश मिश्रा केवल सांसद के रूप में नहीं बल्कि एक कार्यकर्ता के रूप में हम सभी के लिए मिसाल हैं। इनकी कार्य पद्धति उत्तम है। प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर चलने की कार्य कुशलता और जनता का कल्याण ही डॉक्टर राजेश मिश्रा के जीवन का लक्ष्य है। हम सभी को डॉ राजेश मिश्रा के विज़न में सहभागी होना है।

 पारित हुए कई प्रस्ताव

भारतीय जनता पार्टी की जिला पदाधिकारी बैठक में जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव, जिला उपाध्यक्ष संदीप द्विवेदी ने बधाई प्रस्ताव एवं जिला महामंत्री अशोक पटेल ने शोक प्रस्ताव रखा, जिसका जिला कोर कमेटी ने तालिया की गड़गड़ाहट और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ सर्वसम्मति से पारित कर दिया। प्रस्ताव में राजनीतिक क्षेत्र में शानदार उपलब्धि अर्जित करने के लिए एवं जनता के कल्याण के लिए सैकड़ो योजनाओं के लिए बधाई प्रस्ताव एवं पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के निधन एवं उनके स्वजनों के निधन के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 1 मिनट का मौन रखा गया।

भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार और रामकुमार साहू मंचासिन रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा ने एवं आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष अनीता चौरसिया ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button