क्राइम

सीधी में अवैध रेत पर सख्ती, सोन नदी घाटों पर जांच में कई वाहन जब्त

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सोन नदी से लगे घाटों पर व्यापक जांच अभियान चलाया। जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री स्वरोचिष सोमवंशी तथा पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देश पर जिला टास्क फोर्स द्वारा यह कार्रवाई की गई।

 

उपखंड मजिस्ट्रेट चुरहट श्री शैलेश द्विवेदी एवं जिला खनिज अधिकारी श्री कपिल मुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में संयुक्त खनिज एवं राजस्व दल ने तहसील चुरहट और रामपुर नैकिन क्षेत्र के अकौरी, तरिहा, हनुमानगढ़ सहित सोन नदी से जुड़े विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया।

 

जांच के दौरान बघवार क्षेत्र में खनिज रेत का अनाधिकृत परिवहन करते हुए चार वाहनों को पकड़ा गया। जब्त किए गए वाहनों में क्रमांक MP07HB4258, MP17ZN5161, MP19HA7389 एवं UP91T4532 शामिल हैं। सभी वाहनों को नियमानुसार रेत सहित जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से थाना रामपुर नैकिन एवं पिपरांव चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है। यह कार्रवाई तहसीलदार रामपुर नैकिन श्री आशीष मिश्रा एवं खनिज निरीक्षक श्री शिशिर यादव के नेतृत्व में की गई।

 

इसी क्रम में कुसमी क्षेत्र में भी प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए खनिज रेत के ओवरलोड परिवहन में संलिप्त एक मिनी ट्रक को जब्त किया। यह कार्रवाई उपखंड मजिस्ट्रेट कुसमी श्री विकास आनंद के मार्गदर्शन तथा तहसीलदार श्री नारायण सिंह के नेतृत्व में की गई।

 

जब्त किए गए सभी वाहनों के स्वामियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश अवैध खनिज (उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

 

कलेक्टर श्री सोमवंशी ने जिला टास्क फोर्स की दैनिक कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button