क्राइम

सीधी: अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

ar 728 ad
AR News Live

Sidhi Illegal Sand Mining: सीधी जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सोन नदी के तारिहा घाट (हनुमानगढ़) पर दबिश दी। इस दौरान अवैध रेत से भरा टाटा 407 वाहन जब्त किया गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

भोर में पुलिस की घेराबंदी

थाना सेमरिया प्रभारी उपनिरीक्षक केदार परौहा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मड़वा निवासी राजकुमार सिंह उर्फ भयंकर सिंह तारिहा घाट से अवैध रेत उत्खनन कर वाहन में लोड कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सुबह तड़के मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चालक वाहन को नदी में ही छोड़कर भाग निकला।

वाहन जब्त, अवैध रेत बरामद

जांच के दौरान टाटा 407 वाहन (MP17 G 2159) में आधी ट्राली अवैध रेत लोड पाई गई। पुलिस ने सुबह करीब 5 बजे वाहन सहित रेत को जब्त कर लिया।

इन धाराओं में मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ विभिन्न कानूनों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है:

  • बीएनएस: धारा 303(2), 317(5)
  • खान खनिज अधिनियम: धारा 4, 21
  • वन्य जीव संरक्षण अधिनियम: धारा 27, 29, 39, 41
  • भारतीय वन अधिनियम: धारा 2, 41, 51
  • म.प्र. गौण खनिज अधिनियम: धारा 51

टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी केदार परौहा, सउनि तुलसी दास रावत, प्रधान आरक्षक पंकज विश्वकर्मा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अभियान लगातार जारी

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में जिले में खनिज माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि अवैध उत्खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button