*रीवा में पुलिस कर्मियों के लिए तनाव प्रबंधन कार्यशाला आयोजित*

*रीवा में पुलिस कर्मियों के लिए तनाव प्रबंधन कार्यशाला आयोजित*
* रीवा के अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में पुलिस कर्मियों के लिए अध्यात्म द्वारा तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस महानिरीक्षक महोदय रीवा जोन महेन्द्र सिंह सिकरवार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला में रीवा जोन के सभी जिलों के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यशाला में बताया गया कि नियमित दिनचर्या, संतुलित खान-पान, प्रकृति से लगाव और योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर तनाव और नशे से मुक्ति पाई जा सकती है। इस अवसर पर राजयोगिनी ब्रम्हकुमारी ऊषा दीदी जी ने भी अपने विचार साझा किए।यह कार्यशाला पुलिस कर्मियों को तनाव से मुक्ति दिलाने के लिए आयोजित की गई, जो अक्सर व्यस्तता, अनियमित खान-पान और प्राकृतिक वातावरण से दूरी के कारण तनाव ग्रस्त होते हैं। एवं बताया गया कि नियमित दिनचर्या, सन्तुलित खान पान, प्रकृति से लगाव एवं योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर हम तनाव/नशा मुक्त रह सकते है।
कार्यशाला में पुलिस महानिरीक्षक महोदय रीवा जोन रीवा महेन्द्र सिंह सिकरवार, उप पुलिस महानिरीक्षक साकेत प्रकाश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, रीवा जोन के समस्त जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी, राजयोगनी ब्रम्हकुमारी ऊषा दीदी जी (अर्न्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्ति कुशल वक्ता) माउन्ट आबू, ब्रम्हकुमारी के सदस्य एवं रीवा जोन के पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।




