ब्रेकिंग न्यूज़

*मैहर पुलिस द्वारा महिलाओं एवम बालिकाओं को उनकी सुरक्षा हेतु किया जा रहा जागरुक*

ar 728 ad
AR News Live

*मैहर पुलिस द्वारा महिलाओं एवम बालिकाओं को उनकी सुरक्षा हेतु किया जा रहा जागरुक*

 

पुलिस अधीक्षक मैहर श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के द्वारा महिलाओं एवम बालिकाओं की सुरक्षा तथा उन्हें जागरुक करने के उद्देश्य से शहर एवम देहात के स्कूल, कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल, कोचिंग संस्थानों में भ्रमण कर महिलाओं एवम बालिकाओं को जागरूक करने हेतु अलग अलग टीमों का गठन करते हुए उन्हें महिलाओ एवम बालिकाओं से संपर्क स्थापित कर उनकी सुरक्षा एवम जागरूकता हेतू निर्देशित किया गया है।

 

उक्त निर्देशों के पालन में गठित टीम के सदस्यों उपनिरीक्षक लक्ष्मी बागरी, उपनिरीक्षक मोहिनी शर्मा, आरक्षक रितु गुप्ता एवम संगीता तिवारी द्वारा कल दिनांक 28/09/24 को कन्या शाला मैहर में छटवी से आठवीं तक की बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों से जागरुक करते हुए उन्हें विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी गई। एवम सोशल मीडिया के उपयोग के दौरान सतर्कता बरतने की समझाइश दी गई। सोशल मीडिया में अंजान लोगों से दूरी बनाए रखने, unknown लिंक न खोलने, किसी के बहकावे में न आने एवम बेहतर भविष्य निर्माण हेतू मन लगाकर पढाई करने की समझाइश दी गई।

 

इसी प्रकार सहायक उपनिरीक्षक कौशल्या देवी एवम उनकी टीम व रामनगर थाना स्टाफ के द्वारा गर्ल्स हॉस्टल रामनगर का भ्रमण करते हुए हॉस्टल के बाहर अनावश्यक घूमने वाले व्यक्तियों को वहां से हटाया गया एवम बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button