क्राइम

Sidhi Smack Case: बहरी में 15 ग्राम स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ar 728 ad
AR News Live

Sidhi smack case: सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

केंद्र सरकार के “नशामुक्त भारत अभियान” के तहत चल रही कार्रवाई में बहरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम परसवार गोडाही तिराहा पर कुछ संदिग्ध नशे की तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 15 ग्राम 41 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग ₹45,000 बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने एक स्कूटी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और तीन एंड्रॉइड मोबाइल भी जब्त किए हैं। कुल जब्ती की कीमत करीब ₹1.37 लाख आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में

  • राजू सिंह (मिर्जापुर, यूपी)
  • रूपेश द्विवेदी (सीधी)
  • मनमोहन सिंह चौहान (सीधी) शामिल हैं।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8, 21 और 22 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button