सीधी पुलिस ने जिले के समस्त थानों में आयोजित किया जनसंवाद कार्यक्रम

सीधी पुलिस ने जिले के समस्त थानों में आयोजित किया जनसंवाद कार्यक्रम
कार्यक्रम में पुलिस , स्वास्थ्य , राजस्व , विभाग के साथ गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजनों के साथ जिले भर में लगभग 1450 लोगो ने लिया हिस्सा ।
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी / पुलिस मुख्यलय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सीधी श्री रविन्द्र वर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों नेतृत्व में जिले समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा थानावार थाना परिसरों में आज दिनांक को पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिले भर के समस्त थानों में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस विभाग , राजस्व विभाग , स्वास्थ्य विभाग , जिले के जनप्रतिनिधि ,प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक जन, व्यापारी मंडल , विद्वान अधिवक्ता गण एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में , वर्तमान में अपराध के बदलते स्वरूप के संबंध में जिले की सामाजिक व्यवस्था यातायात व्यवस्था एवं अन्य समस्याओं के संबंध में विचारों का आदान-प्रदान किया गया तथा पुलिस के प्रति जनता की क्या अपेक्षाएं हैं इस संबंध में चर्चा की गई तथा जनता से प्राप्त सुझावों को बिंदुवार नोट किया गया साथ ही संगठित एवं सामाजिक अपराध से समाज में व्याप्त बुराइयों एवं उनको समाप्त करने हेतु चर्चा हुई जिसमे पुलिस द्वारा पूर्व से ही उठाए गए कदमों की कार्यक्रम में आए लोगों ने तारीफ की तथा शेष बिंदुओ पर पुलिस का ध्यान आकृष्ट किया गया ।
सीधी पुलिस द्वारा आमजन को आश्वस्त किया गया कि आपके द्वारा दिए गए सुझावों को पुलिस अमल में लायेगी। एवं हम सभी मिलकर एक सुव्यवस्थित , अनुशासित एवं सुदृढ़ समाज के निर्माण हेतु अग्रसर होंगे।




