मध्य प्रदेश

श्रमिकों के अधिकार को लेकर प्रशासनिक स्तर तक लड़ेंगे लड़ाई : ज्ञान 

ar 728 ad
AR News Live

श्रमिकों के अधिकार को लेकर प्रशासनिक स्तर तक लड़ेंगे लड़ाई : ज्ञान

 

कांग्रेस ने लालता चौक में किया श्रमिकों का सम्मान

– श्रमिको के अधिकार के लिए हम लड़ेंगे लड़ाई, अधिकार दिलाने के लिए करेंगे प्रशासनिक अमले से बात

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी।श्रमिकों के हितों को लेकर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने आज लालता चौक में सम्मान करने सहित यह भी कहा कि हम उनके अधिकार के लिए लड़ाई लड़ेंगे। उन्हे छाया देने सहित अन्य व्यवस्था को लेकर भी प्रशासनिक अमले से बात करेंगे साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक संगठन बनाकर रजिस्ट्रेशन करा दीजिए इसका खर्चा जो भी होगा हम बहन करेंगे। आपके साथ अन्याय नहीं होगा। इस दौरान काफी संख्या में श्रमिकों की उपस्थिति देखी गई। कांग्रेस अध्यक्ष के इस फैसले से मजदूरों ने तालियों के साथ यह दिखाया कि आज मेरे हितों के लिए कोई पदाधिकारी सामने आए हैं। इसके लिए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के प्रति श्रमिक मजदूरों ने आभार भी ज्ञापित किए हैं। इस दौरान सैकड़ा भर से ज्यादा मजदूरों को कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आकाश चौहान रिंकू सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि मजदूरों के हितों को लेकर सरकार कोई काम नहीं कर रही है लेकिन अब उनके हित के लिए हम आगे आएंगे। उनकी छाया के लिए टीन शेड एवं पानी की व्यवस्था की भी पहल कराई जाएगी। उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव हम लड़े थे क्षेत्र में हमे काफी वोट भी मिले। हम हारे इसका हमे गम नहीं है लेकिन गरीब, मजदूर, किसानों की लड़ाई हम लगातार लड़ते रहेंगे। गांव-गांव में जाकर हमने आभार भी व्यक्त कर रहे हैं आज मजदूरों के साथ भी हमारे द्वारा आभार व्यक्त किया जा रहा है। उन्होने कहा कि इसी तारतम्य में हमने श्रमिकों के सम्मान को लेकर भी आज लालता चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां लगा कि श्रमिकों को छाया एवं पानी तक की व्यवस्था नहीं होती है। हमारे साथी सुनील चौधरी द्वारा जानकारी देने के बाद हमने यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा सरकार गरीबों की मदद की बात करती है लेकिन मजदूरों की भलाई के लिए कोई काम नहीं कर रही है बल्कि उनके साथ भाजपा अन्याय कर रही है। ऐसे में उनके सम्मान के लिए हमने यह कार्यक्रम रखा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मजदूरों के हितों के लिए हमने कमेटी बनाने का निर्णय लिए हैं। मजदूर संगठन खुद कमेटी बनाए जो खर्चा होगा वह हम वहन करेंगे। जिससे शासन प्रशासन से जो दिक्कतें हो रही है उस पर हम अमल कर पाए। इन सब मुद्दों को लेकर हम प्रशासन से भी बात करेंगे। श्रमिकों के सम्मान समारोह में आगे ज्ञान सिंह ने कहा कि हम पूरी ताकत के साथ मजदूरों के हितों के लिए लड़ाई लड़ेंगे। चाहे जो भी स्थितियां हो उस पर हम कहीं पीछे हटने वालों में नहीं है। शोषित मजदूर की हालत यह है कि शासन का दर रेट मजदूर के लिए बहुत कम है, गांव में मजदूरी करने जाते हैं जहां अधिकतर शिकायतें मिलती है कि 8 घंटे की जगह 12 घंटेे मजदूरों से काम किया जाता है। ऐसे मजदूर की शोषण को लेकर हम आवाज उठाना शुरू कर दिए हैं। निश्चित रूप से मजदूर जो दूसरों का घर बनाते हैं, दूसरों की इमारते बनाते हैं लेकिन आज वह खुद परेशानी महसूस कर रहे हैं उनके सम्मान के लिए हमने यह कार्यक्रम आयोजित किया है।

बाक्स

रोजगार की व्यवस्था कराना सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए : रिंकू

इस संबंध में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आकाश चौहान रिंकू ने कहा कि सरकार श्रमिकों के हितों के लिए कई बात करती है लेकिन उस पर कोई अमल नहीं हो पा रहा है जबकि रोजगार दिलाना सरकार की पहली प्राथमिकता होती है। आज मजदूरों को छाया एवं पानी तक की व्यवस्था नहीं रहती है जिस वजह से लालता चौक में मजदूर एकत्रित होते हैं लेकिन उन्हे कोई सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। मजदूरी सरकार ने बहुत कम की है जिस वजह से प्रायवेट स्थानों में मजदूर ज्यादा जाना चाहते हैं लेकिन वहां भी उनका शोषण हो रहा है। मजदूरों के सम्मान के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय मानी जा सकती है। जिनकी यह सोच रही है कि शोषित पीडि़तों को भी हम सम्मानित करें। यह एक उनकी सोच मजदूरों को लेकर बेहतर मानी जा सकती है।

 

*इनकी रही प्रमुख रूप से उपस्थिति*

कार्यक्रम के दौरान सभा का संचालन करने वाले सूत्रधार युवा सक्रिय नेता सुनील चौधरी अनुसूचित जनजाति विभाग के संयोजक, विवेक कोल, रजनीश श्रीवास्तव पार्षद, बाके लाल अवधिया, बेमिशाल मो. आदिल, मो. आरिफ, मर्तण्ड सिंह, मो. असलमा, मो. आरिफ, राजेश साहू, शिवबाबू कुशवाहा, प्रेमलाल प्रजापति, बाबूलाल कोरी, नाथू साहू, अमित, लाले साकेत, लाला साहू, जगमोहन साकेत, पप्पू साकेत, राममोहन साकेत, मो. हनीफ, शोभनाथ यादव, सुनीता रावत, रामराज यादव, मेहरूल निशा सहित काफी संख्या में श्रमिकों की उपस्थिति देखने को मिली है। वहीं श्रमिको के सम्मान को लेकर तालियों के गड़बड़ाहट के साथ मजदूर भाइयों ने कांग्रेस की इस उपलब्धि पर सराहना व्यक्त किए हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button