नारी शक्ति बंदन अधिनियम मोदी जी का 2024 के लिए मास्टर स्ट्रोक –रीती पाठक

नारी शक्ति बंदन अधिनियम मोदी जी का 2024 के लिए मास्टर स्ट्रोक –रीती पाठक
नारी शक्ति बंदन अधिनियम से मातृशक्ति होगी स्वावलंबी — देवकुमार
भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति बंदन पदयात्रा निकाली
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भारतीय जनता पर्टी महिला मोर्चा के तत्वाधान में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष पार्षद पूनम सोनी की अध्यक्षता और लोकसभा चुनाव संचालन समिति के जिला संयोजक के के तिवारी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान एवं जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार की विशिष्ट उपस्थिति में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पदयात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
पदयात्रा के पूर्व सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक बतौर मुख्य अतिथि बहनों को संबोधित करते हुए कहीं की नारी शक्ति वंदन अधिनियम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन 2047 का मास्टर स्ट्रोक है। नारी शक्ति बंदन अधिनियम पारित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार का प्रत्येक व्यक्ति बधाई और धन्यवाद का पात्र हैं। मैं क्षेत्र की जनता की ओर से सभी का धन्यवाद व्यापित करती हूं।
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि नारी शक्ति बंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को मजबूती मिली है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहनों के सशक्तिकरण के लिए कृत्य संकल्पित है।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पार्षद श्रीमती पूनम सोनी ने कार्यक्रम की शानदार सफलता के लिए सभी बहनों का आभार व्यापित करते हुए कहा कि नारी शक्ति बंदन अधिनियम हम सभी बहनों के लिए कल्याणकारी होगा और हम सभी विधायिका के अंग वन सकेंगे।
सैकड़ो महिलाओं ने नारी शक्ति बंदन अधिनियम पारित होने पर स्थानीय पूजा पार्क में गणेश जी की पूजा अर्चना के पश्चात पूजा पार्क से गांधी चौक और गांधी चौक से पूजा पार्क तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनने के लिए के संकल्प के साथ, भारत माता की जय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ पदयात्रा निकाली गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, प्रमोद द्विवेदी, सरस्वती बहेलिया, संदीप कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान, विश्व वन्धुधर द्विवेदी, भानु पांडे, जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा, विनोद साकेत, जनपद उपाध्यक्ष सुमन सिंह, नीलम पाण्डेय, जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, ज्योति कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, डॉक्टर मनीला सिंह चौहान, मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा, राकेश मौर्य, पुन्नू खान, बाबूलाल कुशवाहा, शिव दान साकेत,मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, रंजना मिश्रा, धर्मेंद्र शुक्ला, अन्नू पाण्डेय, दिनेश गुप्ता, निर्मल सिंह, नरेंद्र गौतम, विभा शर्मा, जगदंबा सोनी, संगीता सिंह, उर्मिला सिंह, तारावती साहू, जितेंद्र सिंह परिहार, किरण सिंह, शांति रावत, पुष्पराज सिंह, गीता सिंह, संगीता सिंह, राजकुमारी यादव, शुभम सिंह, कंचन केसरी, रुचि बृजेश सिंह, आरती सिंह, राधा पाठक, सोमवती जायसवाल, अजीता द्विवेदी, पूजा तिवारी, हीरालाल कोरी, पार्षद सोमवती जायसवाल, शुभा देवी कोल, अभिराम सिन्हा, महिमा तिवारी, मनोज तिवारी, राकेश चतुर्वेदी सहित साई महाविद्यालय, आर्य पैरामेडिकल कॉलेज, सी एम राइस विद्यालय, ज्योति विद्यालय की अनेक छात्र-छात्राएं सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहकर नारी शक्ति बंदन अधिनियम पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार व्यापित किया।




