क्राइम
सीधी: मझौली पुलिस ने 70 शीशी नशीली कफ सिरप के साथ दो आरोपी किए गिरफ्तार

मझौली (सीधी)। जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत मझौली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 70 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव और एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना मझौली प्रभारी उपनिरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
आरोपी और बरामदगी
- प्रभाकर द्विवेदी (32), निवासी ग्राम कारवाही, के कब्जे से 38 शीशी नशीली कफ सिरप।
- पप्पू उर्फ जागेंद्र सिंह (40), निवासी ग्राम नोडिया थाना मझौली, से 32 शीशी नशीली कफ सिरप।
दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
पुलिस टीम का योगदान
कार्रवाई में उपनिरीक्षक विशाल शर्मा के साथ एसएस वर्मा, अरुण सिंह, विजय सिंह, अनूप सिंह पेड्रो, नितेश प्रजापति, संजय पटेल, आशुतोष मिश्रा और बृजकिशोर शुक्ला की भूमिका रही




