क्राइम

सीधी लोकायुक्त ट्रैप: भू-अर्जन कर्मचारी 1 लाख लेते गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। सीधी लोकायुक्त ट्रैप कार्रवाई में भू-अर्जन शाखा में पदस्थ कर्मचारी भूपेंद्र पांडेय को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस रीवा की टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से की गई।

 

लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता की भूमि फोरलेन सड़क परियोजना में अधिग्रहित हुई थी, जिसके एवज में 27 लाख रुपये का मुआवजा स्वीकृत हुआ था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उक्त राशि जारी करने के बदले संबंधित कर्मचारी द्वारा 13 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

 

शिकायत प्राप्त होने के बाद लोकायुक्त टीम ने प्राथमिक सत्यापन किया। आरोप की पुष्टि होने पर ट्रैप की योजना बनाई गई। तय योजना के तहत 1 लाख रुपये की राशि स्वीकार करते समय आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके पर आवश्यक साक्ष्य संकलन और दस्तावेजी कार्रवाई की गई।

 

लोकायुक्त पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button