शहडोल सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे जेल प्रहरी की मौत

शहडोल। शहडोल सड़क हादसा में ब्यौहारी उप जेल में पदस्थ 29 वर्षीय जेल प्रहरी की गुरुवार तड़के मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वे सुबह की शिफ्ट में ड्यूटी के लिए बाइक से निकल रहे थे।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभिषेक सिंह (निवासी ब्यौहारी) के रूप में हुई है। वे उप जेल ब्यौहारी में जेल प्रहरी के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार सुबह ब्यौहारी थाना क्षेत्र में न्यायालय के सामने उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक टक्कर में उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। दुर्घटना के कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।
घटना की सूचना मिलते ही जेल विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।




