शिवराज पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष के घर, हुआ शानदार अभिनंदन

शिवराज पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष के घर, हुआ शानदार अभिनंदन
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक शिवराज सिंह चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के निज निवास जमोडी पहुंचकर ग्राम पंचायत क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की। जहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में शानदार स्वागत, पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया।
टॉपर प्रतिभा सिंह का हुआ अभिनन्दन
मध्य प्रदेश शिक्षा भर्ती परीक्षा में प्रदेश में टॉप करने वाली भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की सुपुत्री प्रतिभा सिंह चौहान का पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभिनंदन किया और कहा कि बेटियां देश का स्वाभिमान है । मैंने बेटियों के सम्मान के लिए जन्म से ही लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की और बहनों के लिए लाडली बहन भी चलाई। प्रदेश में टॉप करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिभा सिंह की खूब सराहना की। भाजपा जिला अध्यक्ष के पुत्र शिवम सिंह और राघव सिंह को शिक्षा क्षेत्र में अच्छी पढ़ाई करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिया आशीर्वाद।
सरपंच रजनी सिंह ने किया अभिनंदन
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ग्राम पंचायत क्षेत्र जमोडी की ओर से सरपंच श्रीमती रजनी सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत की ओर से हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा के प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू, मिशा बंदी भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगलेश्वर सिंह चौहान, यदुनाथ सिंह चौहान सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ग्राम पंचायत क्षेत्र के पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
शिवराज सिंह ने किया पौधारोपण
इसके पूर्व स्थानीय वैश्णवी गार्डन में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के साथ स्थानीय वैश्णवी गार्डन में पौधारोपण कर प्रकृति बचाने का संकल्प याद दिलाया। उल्लेखनीय है कि हर दिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पौधारोपित करते हैं।




