ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया रोड शो, बोले कांग्रेस अब प्रसांगिक, करें जमानत जप्त

ar 728 ad
AR News Live

भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया रोड शो, बोले कांग्रेस अब प्रसांगिक, करें जमानत जप्त

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर राजेश मिश्रा के चुनावी समर्थन में विशाल रोड शो करते हुए कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला।

महुआगांव में विशाल जनसभा करने के पश्चात सीधी नगर पालिका परिषद के स्थानीय प्रसिद्ध फूलमती मंदिर से पूजा अर्चना करने के पश्चात मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा ने भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में माता की पूजा अर्चना के पश्चात विजय श्री के उद्घोष के साथ विशाल रोड शो का शुभारंभ किया।

भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री और चुरहट के पूर्व विधायक शरदेन्दु तिवारी, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक,धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, लोकसभा संयोजक के के तिवारी ने दोनों हाथ जोड़कर रथ में सवार होकर जनता जनार्दन का अभिनंदन स्वीकार करते हुए जनता जनार्दन का आशीर्वाद ग्रहण करते हुए और पुष्प वर्षा के साथ ही विशाल शोभायात्रा रोड शो पुरानी गल्ला मंडी, लालता चौक, गांधी चौक, पूजा पार्क, अस्पताल चौराहा होते हुए स्थानीय सम्राट चौराहे में विशाल नुक्कड़ सभा के रूप में रोड शो परिणत हो गया ।

 

जहां पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधी लोकसभा हेतु डॉ राजेश मिश्रा को अपना प्रत्याशी चुना है। डॉ राजेश मिश्रा को रिकॉर्ड मतों से विजई बनाकर दिल्ली भेजने की जवाबदारी मै आप सभी को सौंप रहा हूं। सभी भांजे भांजी, लाडली बहना, और लाडली लक्ष्मी की जवाबदारी है कि डॉक्टर राजेश मिश्रा रिकॉर्ड मतों से सांसद बने। कांग्रेस पर तीक्ष्ण प्रहार करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस डूबती नैया है। कांग्रेस वर्तमान समय में अब अप्रासंगिक हो चुकी है । जन आधार खो चुकी है। कुछ छोटे-मोटे राज्यों में ही उनकी सरकार बची है। कार्यकर्ता सब भागे भागे फिर रहे हैं। कोई कांग्रेस की टिकट नहीं लेना चाहता। जबरदस्ती टिकट पकडाई जा रही है।

कांग्रेस के सीधी प्रत्याशी का नाम लिए बिना पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी टिकट नहीं लेना चाहते। वह कहते हैं कि मैं तो अभी-अभी हारा हूं, तो कांग्रेस आलाकमान कहता है, जाओ फिर से हार के आओ और जबरदस्ती चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए मेरा दोनों हाथ जोड़कर जनता जनार्दन से निवेदन है कि अपना एक भी वोट व्यर्थ ना गवाएं। शत प्रतिशत वोटिंग हो और सभी वोटिंग भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए, विश्व की महाशक्ति बनने के लिए, भारतीय जनता पार्टी के लिए हो। पुरे रोड शो के दौरान शिवराज मामा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, डॉ राजेश मिश्रा जिंदाबाद और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के जबरदस्त नारे लगे। नगर के प्रमुख गली तिराहो पर सड़क मार्ग के दोनों और हजारों की संख्या में लोग विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यावसायिक संगठनों ने रोड शो में पूर्व मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान लोगों में अच्छा खासा उत्साह देखा गया। रोड शो का समय 6 बजे था किंतु 2 घंटे लेट चालू होने के बाद भी जनता का उत्साह कहीं से कहीं तक कम नहीं दिख रहा था।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button