क्राइम

सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध मादक पदार्थ तस्कर पकड़ा गया, 6 किलो गांजा जप्त

ar 728 ad
AR News Live

सेमरिया पुलिस की कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप

सेमरिया पुलिस की कार्रवाई ने क्षेत्र में सक्रिय अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव व एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सेमरिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। पुलिस ने 6.64 किलोग्राम गांजा जप्त कर आरोपी को हिरासत में लिया है।

 

सेमरिया पुलिस की कार्रवाई के पीछे थी पुख्ता सूचना

सेमरिया पुलिस की कार्रवाई को उस वक्त बल मिला जब थाना प्रभारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम हनुमानगढ़ निवासी शिवबालक यादव पुल के पास गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इस इनपुट पर पुलिस टीम गठित कर तत्काल मौके पर रवाना की गई।

सेमरिया पुलिस की कार्रवाई में मिला 6.64 किलो गांजा

पुलिस टीम ने धनिगवा रोड पर पुल के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में बैठे देखा। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवबालक यादव, उम्र 55 वर्ष बताया। तलाशी लेने पर उसके पास एक बोरी में 6 किलो 64 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹66,400 बताई गई है। मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

सेमरिया पुलिस की कार्रवाई में टीम का रहा सराहनीय योगदान

सेमरिया पुलिस की कार्रवाई को सफल बनाने में सउनि भूपेंद्र बागरी, सउनि टी. डी. रावत, आरक्षक मनीष शुक्ला, अमित तिवारी एवं विनीत सिंह की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। सभी ने मिलकर समन्वय से कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button