ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में रात बिताने को मजबूर उमारिहा गांव के ग्रामीण-अंकुश

ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में रात बिताने को मजबूर उमारिहा गांव के ग्रामीण-अंकुश
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी। चुरहट विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत खड्डी क्षेत्र के युवा समाजसेवी विनय पाण्डेय अंकुश मोहनी ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया कि, कई दिनों से उमारिहा गांव का ट्रांसफार्मर जला हुआ है,लेकिन बिजली विभाग द्वारा उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, ग्रामीणों द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराया गया, किंतु बिजली विभाग के किसी भी संबंधित अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्या का कोई हल नहीं कर सका, श्री पाण्डेय ने बताया कि ट्रांसफार्मर जले होने के कारण उमारिहा गांव वालों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ती है, बिजली न होने से पानी समस्या व मोबाइल फोन शोपीस बने हुए हैं, जिससे कि कई समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
*विद्युत विभाग के दावे फेल*
श्री पाण्डेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि भले विभाग द्वारा चौबीस से बहत्तर घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलने की बात कहती है, किंतु हमारे क्षेत्र के उमारिहा गांव में विगत कई दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है, शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया,इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा, कि अगर जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो हम लोगों की समस्याओं का निदान नहीं किया गया, तो खड्डी बिजली कार्यालय विद्युत सब स्टेशन धनहा का घेराव करेंगे।




